बाजार हरे निशान में बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई खरीदारी, निवेशक होंगे मालामाल

Aditya Birla Capital के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 154 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Aditya Birla Capital Financial के शेयर में 161 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 148.50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
Shyam Metalics पर AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने मिडकैप फंडा के रूप में 279 के स्तर पर खरीदारी करने को कहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में आज हरियाली देखने को मिली। भारत 22 ETF में आज होने वाले बदलाव से पहले ITC 3 प्रतिशत नीचे कारोबार करता नजर आया। ETF में कंपनी का वेटेज 1% से ज्यादा घटेगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, L&T, SBI का वेटेज भी घटेगा। लेकिन NTPC, ONGC, पावरग्रिड, कोल इंडिया, IOC के वेटेज बढ़ेंगे। वहीं मिस्टर वेज फुड में करीब 38% हिस्सा खरीदने से JUBILANT INGRAVIA में निवेशकों का इंट्रेस्ट बढ़ा है। शेयर में 5 परसेंट तक की तेजी नजर आई है। ऐसे में भी मार्केट क्लोजिंग के पहले 4 दिग्गजों ने निवेशकों के लिए 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने की राय दी। इसमें बीपीसीएल, आदित्य बिड़ला कैपिटल, आईजीएल और श्याम मेटालिक्स के शेयर शामिल हैं।

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः BPCL

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि बीपीसीएल के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 355 के स्ट्राइक वाली कॉल 6.25 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 3 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना नहीं भूलना चाहिए।

    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Aditya Birla Capital


    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से आदित्य बिड़ला कैपिटल के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 161 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 148.50 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 154 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

    L&T में सस्ता ऑप्शन करायेगा मोटी कमाई, एफएंडओ में ये दोनों शेयर करायेंगे जोरदार मुनाफा

    Arihant Capital Markets की कविता जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः IGL

    Arihant Capital Markets की कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में आईजीएल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 434 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 432 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक बढ़कर 443 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

    AUM Capital के राजेश अग्रवाल का मिडकैप फंडा स्टॉकः Shyam Metalics

    AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज श्याम मेटालिक्स के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 279 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1 से 2 साल में 40 प्रतिशत का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।