हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन स्टील शेयरों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। जिंदल स्टील 3 प्रतिशत चढ़ा। जबकि टाटा स्टील, सेल, वेदांता में भी 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। वहीं HAL और BHARAT FORGE में आज तेजी दिखाई दी। इसकी वजह ये रही कि , DEFENCE ACQUISITION COUNCIL ने 70 हजार 500 करोड़ रुपए के रक्षा खरीद को मंजूरी दी है। HAL से 32 हजार करोड़ रुपए के 60 UH Marine chopper लेने का सौदा भी किया गया है। वहीं आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शो मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा ने चैनल से बात की। उन्होंने इस दौरान शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके अलावा एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17000, 17100 और 17200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17000, 16900 और 16800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39200, 39300 और 39500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39200, 39100 और 39000 के स्तर पर नजर आये।
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Coal India Future : खरीदें - 224 रुपये, टारगेट - 242 रुपये, स्टॉपलॉस - 220 रुपये
Cummins Future : खरीदें - 167 रुपये, टारगेट -1750 रुपये, स्टॉपलॉस - 1650 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने L&T पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि L&T के मार्च की एक्सपायरी वाली 2200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 36.20 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 66 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 20 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )