हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल, मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और wavesstrategy.com के आशीष कयाल के बीच मुकाबला हो रहा है। आज लगातार दो दिनों से शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं रत्नेश गोयल के सुझाये स्टॉक्स ने चौथे दिन की समाप्ति पर 9.6% का रिटर्न दिया। जबकि अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने चौथे दिन की समाप्ति पर 3.7% का निगेटिव रिटर्न दिया। इसके अलावा आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने चौथे दिन की समाप्ति पर 18.7% का रिटर्न दिया। आज पांववें दिन जानते हैं खिलाड़ियों ने किन स्टॉक्स पर दांव लगाया है
चौथे दिन की अमित सेठ की टॉप कॉल AB CAPITAL रही जिसने 5% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल का कमाईवाला स्टॉकः BUY KPIT Technologies
रत्नेश गोयल ने इसमें 858 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1000 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 810 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY JBM Auto
अमित सेठ ने इस स्टॉक में 594 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 665 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 585 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Kalyan Jwellers
आशीष कयाल ने इस स्टॉक में 114 के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 110 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 125 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल का कमाईवाला स्टॉकः BUY NHPC
रत्नेश गोयल ने इसमें 43 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 48 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 39 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Zensar Technologies
अमित सेठ ने इस स्टॉक में 277 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 315 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 265 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।