बाजार में आज हरियाली देखने को मिली। भारत 22 ETF में आज होने वाले बदलाव से पहले ITC 3 प्रतिशत नीचे कारोबार करता नजर आया। ETF में कंपनी का वेटेज 1% से ज्यादा घटेगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, L&T, SBI का वेटेज भी घटेगा। लेकिन NTPC, ONGC, पावरग्रिड, कोल इंडिया, IOC के वेटेज बढ़ेंगे। वहीं मिस्टर वेज फुड में करीब 38% हिस्सा खरीदने से JUBILANT INGRAVIA में निवेशकों का इंट्रेस्ट बढ़ा है। शेयर में 5 परसेंट तक की तेजी नजर आई है। ऐसे में भी मार्केट क्लोजिंग के पहले 4 दिग्गजों ने निवेशकों के लिए 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने की राय दी। इसमें बीपीसीएल, आदित्य बिड़ला कैपिटल, आईजीएल और श्याम मेटालिक्स के शेयर शामिल हैं।
