भारतीय शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के पहले दिन गिरावट देखने को मिली। खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ा। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली नजर आई। फार्मा, तेल-गैस, ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिला। रियल्टी, मेटल, PSE शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी बैंक निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स 548 प्वाइंट गिरकर 77,312 पर बंद हुआ। निफ्टी 178 प्वाइंट गिरकर 23,382 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कैम्स, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और कीस्टोन रियल्टर्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः CAMS
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि CAMS के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 3500 के स्ट्राइक वाली पुट 97.60 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 130 से 155 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 75 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से HCL Tech के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1760 से 1785 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1720 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1740 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः Bharti Airtel
Trader & Market Expert अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Bharti Airtel पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1692 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1670 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1730 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Keystone Realtors
SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Keystone Realtors के स्टॉक में 583 के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 750 रुपये अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)