Get App

एक्सपर्ट्स की राय अब धीमी पड़ सकती है FPI की बिकवाली,जानिए क्या है इसकी वजह

Geojit Financial Services के वी के विजयकुमार का कहना है कि मई महीने में FPI की बिकवाली जारी रही क्योंकि पूरी दुनिया के बाजार काफी कमजोर नजर आ रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2022 पर 1:47 PM
एक्सपर्ट्स की राय अब धीमी पड़ सकती है  FPI की बिकवाली,जानिए क्या है इसकी वजह
2022 में अब तक FPI ने भारतीय बाजारों में 1.48 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली की है और इसमें से भी 20,800 करोड़ रुपये की बिकवाली मई महीने के पहले 2 हफ्ते में ही हुई है।

मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि बाजार इस समय ओवरसोल्ड हो सकता है। ऐसे में आगे आनेवाले दिनों में हमें भारतीय इक्विटी बाजारों मेंफॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPIs) की तरफ से होनेवाली बिकवाली धीमी पड़ती नजर आ सकती है।

गौरतलब है कि 2022 में अब तक FPI ने भारतीय बाजारों में 1.48 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली की है और इसमें से भी 20,800 करोड़ रुपये की बिकवाली मई महीने के पहले 2 हफ्ते में ही हुई है। मई का महीना लगातार 8वां ऐसा महीना रहा है जिसमें विदेशी निवेशक नेट सेलर रहे है।

Reliance Securities के मिथुल शाह का कहना है कि आगे भी हमें भारतीय बाजारों में FPI की बिकवाली जारी रहती नजर आ सकती है लेकिन अब तक जितनी बिकवाली हो चुकी है उसे देखते हुए लगता है कि इस बिकवाली की रफ्तार थमतीं नजर आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें