Get App

Experts views : मार्केट का ट्रेंड अभी भी कमजोर, हर उछाल पर देखने को मिल सकती है बिकवाली

Market Mood: निफ्टी आज दिन के निचले स्तर से काफी ऊपर बंद हुआ। ये रेंज के निचले सिरे पर आई खरीदारी का संकेत है। हालांकि, सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है क्योंकि निफ्टी अहम फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर को फिर से हासिल करने में विफल रहा है। इसके अलावा,निफ्टी अहम मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा जो मंदी के संकेत को मजबूत करता है। शॉर्ट टर्म में इंडेक्स में तेजी पर बिकवाली की संभावना बनी रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 5:34 PM
Experts views : मार्केट का ट्रेंड अभी भी कमजोर, हर उछाल पर देखने को मिल सकती है बिकवाली
Market news: निफ्टी इंडेक्स में आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई। लेकिन शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी ने 22,780 पर सपोर्ट वापस पा लिया और अच्छी रिकवरी की

Stock market : शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में आज 17 फरवरी के शानदार रिकवरी देखने को मिली है। बाजार निचले स्तर से सुधरकर बंद हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ है। 8 दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी शानदार रिकवरी देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स नीचे से करीब 1400 प्वाइंट सुधरकर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक नीचे से करीब 750 प्वाइंट सुधरकर बंद हुआ है। फार्मा, मेटल, PSE शेयरों में खरीदारी रही, ऑटो, IT और FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिला। निफ्टी 30 अंक चढ़कर 22,960 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 58 प्वाइंट चढ़कर 75,997 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 159 प्वाइंट चढ़कर 49,259 पर बंद हुआ। मिडकैप 196 प्वाइंट चढ़कर 49,850 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में तेजी देखने को मिली।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

असित सी. मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स में तकनीकी और डेरिवेटिव्स रिसर्च के एवीपी ऋषिकेश येदवे का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स में आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई। लेकिन शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी ने 22,780 पर सपोर्ट वापस पा लिया और अच्छी रिकवरी की। अंततः ये 22,960 पर सपाट बंद हुआ। वोलैटिलटी इंडेक्स इंडिया VIX 4.71 फीसदी बढ़कर 15.72 पर पहुंच गया,जो बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने का संकेत है।

तकनीकी नजरिए से देखें तो डेली स्केल पर निफ्टी ने कई सपोर्ट जोन के पास एक बुलिश बेल्ट होल्ड कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है,जो मजबूती का संकेत देता है। जब तक इंडेक्स 22,725 पर बना रहता है, तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति बेहतर रहेगी। 23,240 पर 21-डे सिंपल मूविंग एवरेज(DSMA) एक तात्कालिक रजिस्टेंस के रूप में कार्य कर रहा है। अगर निफ्टी 23,250 से ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो बाजार में शॉर्ट टर्म बॉटम रिवर्सल की स्थिति में और तेजी आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें