Market views: आईटी,मेटल,पावर और रियल्टी शेयरों में खरीदारी के बीच भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों ने 15 जनवरी को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त हासिल की। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 224.45 अंक या 0.29 फीसदी बढ़कर 76,724.08 पर और निफ्टी 37.15 अंक या 0.16 फीसदी बढ़कर 23,213.20 पर बंद हुआ है। एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि बाजार में दिशाहीनता की स्थिति के कारण एक और दिन उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। हालांकि, शॉर्ट टर्म में बाजार में रिकवरी की संभावना है। इससे निफ्टी ऊपर की तरफ 23,400 तक जा सकता है। जब तक निफ्टी 23,000 से ऊपर रहेगा,तब तक बाजार में सकारात्मक रुख बने रहने की उम्मीद है। मौजूदा स्थिति में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति कारगर साबित होती दिख रही है।
