Market trend : 12 फरवरी को भारी उठापटक वाले कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 122.52 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 76,171.08 पर और निफ्टी 26.55 अंक या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 23,045.25 पर बंद हुआ। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि दिन भर की भारी उठापटक के बाद निफ्टी लॉन्ग लेग्ड डोजी फॉर्मेशन के साथ बंद हुआ। निचले सिरे पर,इंडेक्स को पिछले स्विंग लो के ठीक ऊपर सपोर्ट मिला। जब तक 22,786 का पिछला लो निर्णायक रूप से टूट नहीं जाता,तब तक इस बात की संभावना है कि निफ्टी निकट भविष्य में 23,500-23,600 की ओर बढ़ सकता है। निफ्टी के लिए तत्काल रजिस्टेंस 23,200 पर है। जबकि तत्काल सपोर्ट 23,000 पर है।
