मई वायदा SERIES की EXPIRY पर रहेगी बाजार की नजर, जानिए क्या कहते है ब्रोकर्स

मई वायदा SERIES की EXPIRY पर आज बाजार की नजर रहेगी। मई एक्सपायरी से पहले बाजार की क्लोजिंग शानदार रही।

अपडेटेड May 27, 2021 पर 12:41 PM

मई वायदा SERIES की EXPIRY पर आज बाजार की नजर रहेगी।  मई एक्सपायरी से पहले बाजार की क्लोजिंग शानदार रही। 16 फरवरी बाद पहली बार निफ्टी 15,300 के पार बंद हुआ।  कल के कारोबार में निफ्टी 93 प्वाइंट चढ़कर 15,301 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 380 प्वाइंट चढ़कर 51,018 पर बंद हुआ। मिडकैप 21 प्वाइंट चढ़कर 25,565 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 22 प्वाइंट चढ़कर 34,684 पर बंद हुआ है।


कल के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। वहीं, निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में तेजी दिखी। ऐसे में आवाज़ TRADERS POLL में जानते है कि ब्रोकर्स की मई एक्सपायरी किन स्तरों पर होते देख रहे है। 

 आवाज़ ट्रेडर्स पोल में  60 फीसदी ब्रोकर्स के मुताबिक NIFTY की EXPIRY 15400-15300 के बीच कट सकती है जबकि 40 फीसदी  ब्रोकर्स का मानना है कि आज होने वाले मई वायदा सीरीज की एक्सपायरी 15300-15200 के स्तर पर हो सकती है।

वहीं 60 फीसदी ब्रोकर्स के मुताबिक NIFTY BANK की EXPIRY 35000-34700 के बीच कट सकती है जबकि 40 फीसदी ब्रोकर्स का मानना है कि बैंक निफ्टी की एक्सपायरी 35300-35000 के स्तर पर कट सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।