F&O Manual:मिलेजुले ग्लोबल संकेतों और पॉजिटव घरेलू सेंटीमेंट के बीच थोड़ी वोलैटिलिटी के बावजूद आज 4 जुलाई को एक और सत्र में बाजार हरे रंग में कारोबार कर रहा है। दोपहर 01.00 बजे के आसपास निफ्टी 50 इंडेक्स 19 अंक बढ़कर 19341 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी ने भी तेजी बनाये रखी है और ये 0.26 फीसदी बढ़कर 44277.30 के आसपास दिख रहा है। अच्छे तिमाही अपडेट के बाद बजाज फाइनेंस 7 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ FNO का टॉप गेनर बना है। बजाज फिनसर्व में भी 6 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। उधर हीरो और हार्ले डेविडसन की नई बाइक लॉन्च होने से आयशर मोटर्स के पसीने छूट गए हैं। कंपटीशन बढ़ने की आशंका से ये शेयर 5 फीसदी फिसला है। वहीं हीरो मोटो में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।
