F&O Manual: 18700 पर बने स्ट्रैडल ट्रेड से Nifty के साइडवेज बने रहने के मिल रहे संकेत

F&O Manual: कुछ ट्रेडर्स को बाज़ार के इस संघर्ष में भी पाॉजिटिव संकेत दिखाई दे रहे हैं। मेहता इक्विटीज के सीनियर वीपी (रिसर्च) प्रशांत तापसे का कहना है कि निफ्टी की तरफ से नजर आ रही मजबूती यह विश्वास करने का एक मजबूत कारण है कि इसमें अभी भी दौड़ने की ताकत बनी हुई है। निफ्टी 50 इंडेक्स प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद 18888 अंक के अपने ऑल टाइम हाई को फिर से हासिल कर सकता है

अपडेटेड Jun 23, 2023 पर 2:28 PM
अरबिंदो फार्मा, ईद इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक उन कंपनियों में से थे, जिनमें लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला

F&O Manual:18800-18900 के जोन में कड़े प्रतिरोध के बीच निफ्टी का संघर्ष 23 जून को भी जारी है। निफ्टी आज भी अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने में असफल नजर आ रहा है। दोपहर 12 बजे तक निफ्टी 49 अंक या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 18724 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी बैंक 43723 पर सपाट दिख रहा था। वीकली ऑप्शन डेटा से पता चलता है कि 18700 में 19700 पर स्ट्रैडल का नया फॉर्मेशन देखा गया है, जो एक न्यूट्रल ट्रेडिंग रणनीति है। इससे यह संकेत मिलता है कि ट्रेडर्स किसी भी दिशा में बाजार के इस स्तर से ज्यादा आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।

हालांकि, कुछ ट्रेडर्स को बाज़ार के इस संघर्ष में भी पाॉजिटिव संकेत दिखाई दे रहे हैं। मेहता इक्विटीज के सीनियर वीपी (रिसर्च) प्रशांत तापसे का कहना है कि "निफ्टी की तरफ से नजर आ रही मजबूती यह विश्वास करने का एक मजबूत कारण है कि इसमें अभी भी दौड़ने की ताकत बनी हुई है। निफ्टी 50 इंडेक्स प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद 18888 अंक के अपने ऑल टाइम हाई को फिर से हासिल कर सकता है।"

अदाणी समूह को शेयरों की भारी पिटाई


अलग-अलग शेयरों पर नजर डालें तो अदाणी समूह को शेयरों की आज भारी पिटाई हुई है। अदाणी इंटरप्राइजेज सबसे ज्यादा 6 फीसदी फिसला है। अदाणी पोर्ट, अदाणी पावर और ट्रांसमिशन भी 4 से 5 फीसदी गिरे हैं। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट के झटके से उबरने के लिए अदाणी ग्रुप ने इनवेस्टर रोडशो किया था। इसके तहत उसने निवेशकों के भरोसे के लिए बातचीत की। अब इस पर अमेरिकी नियामक की नजर पड़ी है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क ब्रूकलिन के अमेरिकी अटार्नी ऑफिस अदाणी ग्रुप के बड़े शेयरहोल्डर्स से पूछा है कि ग्रुप के साथ उनकी क्या बातचीत हुई। अटार्नी ऑफिस पिछले कुछ महीने से इस पर जांच कर रही है। इसी प्रकार की एक जांच अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन भी कर रही है। इस खबर से आज अदाणी समूह को शेयरों को जोर का झटका लगा है।

तेजी से ग्रोथ करती भारत की इकोनॉमी से इन 6 सेक्टर्स को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा, बनी रहे नजर

वोल्टास, आरती इंडस्ट्रीज में शॉर्ट बिल्डअप

इसके अलावा, वोल्टास, आरती इंडस्ट्रीज और श्रीराम फाइनेंस उन कंपनियों में शामिल थे, जिनमें शॉर्ट बिल्डअप देखा गया। दूसरी ओर, अरबिंदो फार्मा, ईद इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक उन कंपनियों में से थे, जिनमें लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला।

एंजेल वन के समीत चव्हाण का कहना है कि मिडकैप बास्केट का हायर टाइम फ्रेम चार्ट दिलचस्प बना हुआ है। इससे संकेत मिलता है कि किसी भी आगे की गिरावट को खरीद के मौके के तौर पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए। जब तक इस तरह का कोई करेक्शन नहीं आता ट्रेडर्स को फ्रंटलाइन शेयरों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह है। निकट अवधि में फ्रंटलाइन स्टॉक ज्यादा बेहतर और सुरक्षित विकल्प नजर आ रहे हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।