F&O Manual : अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय इक्विटी बाजार आज बढ़त के साथ खुले थे। दोपहर के कारोबारी सत्र में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी इंडेक्स 4 फीसदी ऊपर दिख रहा है। जबकि ऑटो और पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त दिखा रहे हैं। 02:30 बजे के आसपास सेंसेक्स 650.77 अंक या 0.99 फीसदी बढ़कर 66163.16 पर और निफ्टी 200 अंक या 1.03 फीसदी की तेजी के साथ 19713.30 पर दिख रहा था। 2352 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही थी। वहीं, 715 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। जबकि 86 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
