F&O Manual:बाजार में 30 जून को भी रैली जारी रही। अगर आखिरी आधे घंटे में कोई बिकवाली नहीं आती है तो निफ्टी आज महीने की समाप्ति सकारात्मक नोट पर कर सकता है। आज बाजार में एक नया क्लोजिंग हाई देखने को मिल सकता है। बाजार दिन के ऊपरी स्तरों पर दिख रहा है। सेंसेक्स आज पहली बार 64600 के पार जाता दिखा है। 3 बजे के आसपास सेंसेक्स 756.38 अंक यानी 1.18अंक फीसदी बढ़कर 64666.61 पर और निफ्टी 148.80 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 19120.90पर दिख रहा है। लगभग 1811 शेयरों में तेजी आई है। वहीं, 1397 शेयरों में गिरावट आई है और 114 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।