Get App

Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Federal Bank का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23700, 23600 और 23500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 52900, 53000 और 53100 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 52800, 51700 और 52500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 26, 2024 पर 2:55 PM
Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Federal Bank का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Federal Bank पर Axis Securities के राजेश पालवीयने 180 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल नई ऊंचाई के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में वेदांता, अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज ऑटो, टाट स्टील और ओबेरॉय रियल्टी के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एनएमडीसी, ओरैकल फाइनेंशियल, बलरामपुर चीनी, एमसीएक्स और डिक्सन टेक्नोलॉजी के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा इंडिया सीमेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, पीरामल एंटरप्राइजेज, एसीसी और रिलायंस में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि रैमको सीमेंट्स, जेके सीमेंट, नवीन फ्लोरीन, एबोट और जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23700, 23600 और 23500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52900, 53000 और 53100 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52800, 51700 और 52500 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें