Federal Bank Shares: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा फेडरल बैंक का शेयर, 4% से अधिक बढ़ा भाव, जानें कारण

Federal Bank Shares: फेडरल बैंक ने जून तिमाही को लेकर एक बिजनेस अपडेट जारी किया है, जिसके बाद आज इसके शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया। बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका कुल डिपॉजिट राशि 19.6 प्रतिशत बढ़कर 2.66 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में यह 2.2 लाख करोड़ रुपये था

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 2:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Federal Bank Shares: बैंक के शेयर ने 3 जुलाई को 183.3 रुपये का अपना नया 52-वीक हाई छुआ

Federal Bank Shares: फेडरल बैंक ने जून तिमाही को लेकर एक बिजनेस अपडेट जारी किया है, जिसके बाद आज इसके शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया। बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका कुल डिपॉजिट राशि 19.6 प्रतिशत बढ़कर 2.66 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में यह 2.2 लाख करोड़ रुपये था। बैंक के शेयर ने 3 जुलाई को कारोबार के शुरुआती घंटों में 183.3 रुपये का अपना 52-सप्ताह का नया उच्चतम स्तर छुआ। दोपहर 2 बजे के करीब, NSE पर शेयर 4.06 प्रतिशत बढ़कर 182.13 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

बैंक ने अपने बिजनेस अपडेट में कहा कि जून तिमाही के अंत में उसका कुल कस्टमर डिपॉजिट 20 प्रतिशत बढ़कर 2.51 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2.1 लाख करोड़ रुपये था। बता दें कि कुल डिपॉजिट्स में से इंटरबैंक डिपॉजिट और सर्टिफिकेट्स ऑफ डिपॉजिट्स की राशि को घटाकर कस्टमर डिपॉजिट निकाला जाता है।

इसके अलावा, बैंक का ग्रॉस एडवांसेज जून तिमाही के अंत में 20 प्रतिशत बढ़कर 2.24 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1.86 लाख करोड़ रुपये था। फेडरल बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका रिटेल लोन बुक 25 प्रतिशत और होलसेल क्रेडिट लोन 14 प्रतिशत रहा। वहीं इसका रिटेल टू होलसेल रेशियो क्रमशः 56:44 रहा।


बैंक के करेंट अकाउंट और सेविंग अकाउंट (CASA) के डिपॉजिट ग्रोथ देखने को मिली है। यह सालाना आधार पर 9.9 प्रतिशत बढ़कर 77,901 करोड़ रहा। वहीं तिमाही आधार पर CASA में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

फेडरल बैंक के शेयरों में इस साल अबतक करीब 16.34 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 42.79 फीसदी का रिटर्न दिया है। फेडरल बैंक का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन फिलहाल 44,333 करोड़ रुपये है। यह शेयर इस समय 11.46 के प्राइस-टू-अर्निंग्स मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है और इसका अर्निंग प्रति शेयर 15.28 रुपये है।

यह भी पढ़ें- Castrol India Shares: 9% उछलकर 8 साल के हाई पर शेयर, बेचकर निकाल लें मुनाफा या अभी और आएगी तेजी?

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।