Get App

इंडिया के टॉप 5 प्राइवेट बैंकों में शामिल होगा Federal Bank, सीईओ केवीएस मणियन ने बताया पूरा प्लान

Federal Bank: अभी फेडरल बैंक इंडिया का 9वां सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। इसका ज्यादातर कारोबार दक्षिण भारत खासकर केरल में है। अब बैंक ने दूसरे इलाकों में अपना कारोबार बढ़ाने का प्लान बनाया है। बैंक की लोन बुक 2.2 लाख करोड़ रुपये की है, जबकि डिपॉजिट बेस 2.7 लाख करोड़ रुपये का है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 26, 2025 पर 1:03 PM
इंडिया के टॉप 5 प्राइवेट बैंकों में शामिल होगा Federal Bank, सीईओ केवीएस मणियन ने बताया पूरा प्लान
Federal Bank के शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। बीते एक साल में इस स्टॉक का रिटर्न 17.62 फीसदी रहा है।

फेडरल बैंक बदलाव की प्रक्रिया से गुजर रहा है। बैंक के एमडी और सीईओ केवीएस मणियन ने फेडरल बैंक के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है। वह फेडरल बैंक को इंडिया के टॉप 5 प्राइवेट बैंकों में शामिल कराना चाहते हैं। फेडरल बैंक का बिजनेस ज्यादातर दक्षिण भारत खासकर केरल में केंद्रित रहा है। अब बैंक ने अपना भौगोलिक दायरा बढ़ाने का प्लान बनाया है। इससे बैंक के ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। डिपॉजिट बढ़ेगा और ज्यादा मुनाफा कमाने में मदद मिलेगी। फेडरल बैंक प्रतिद्वंद्वी बैंकों को कड़ा टक्कर देने के लिए अपने कामकाज को डिजिटल बनाने पर फोकस कर रहा है।

3 साल में टॉप प्राइवेट बैंकों में से एक होगा फेडरल बैंक

केवीएस मणियन ने एनुअल इनवेस्टर्स डे के मौके पर एनालिस्ट और इनवेस्टर्स को Federal Bank के प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह Federal Bank को इंडिया के टॉप 5 प्राइवेट बैंकों में शामिल कराना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने तीन साल का टारगेट तय किया है। अभी फेडरल बैंक इंडिया के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में 9वें पायदान पर है। उन्होंने कहा कि इसके लिए फेडरल बैंक ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक दोनों रास्तों का इस्तेमाल करेगा।

इन सेगमेंट पर बढ़ सकता है फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें