Get App

FII की खरीदारी और रुपए में लौटी मजबूती ने बाजार में भरा दम, सेंसेक्स-निफ्टी ने इस हफ्ते हिट किया लाइफ टाइम हाई

02 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 4 फीसदी, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4 फीसदी, निफ्टी मेटल इंडेक्स 3.7 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 2.4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए हैं

Translated By: Sujata Yadavअपडेटेड Dec 03, 2022 पर 10:36 AM
FII की खरीदारी और रुपए में लौटी मजबूती ने बाजार में भरा दम, सेंसेक्स-निफ्टी ने इस हफ्ते हिट किया लाइफ टाइम हाई
निफ्टी मीडिया इंडेक्स 4 फीसदी, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4 फीसदी, निफ्टी मेटल इंडेक्स 3.7 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 2.4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए हैं

 weekly outlook in Share Markets- 02 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में भारतीय बाजार लगातार दूसरे हफ्ते हरे निशान में बंद हुए। अच्छे ग्लोबल संकेतों , ठंडी पड़ती महंगाई, चाइनीस इकोनॉमी की रीओपनिंग, अमेरिकी डॉलर , कच्चे तेल  और कमोडिटी की कीमतों में गिरावट कुछ ऐसे फैक्टर रहे जिनसे बाजार को सपोर्ट मिला। विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से भी बाजार को ताकत मिली है। जिसके चलते 2 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में बाजार एक नया ऑल टाईम हाई लगाता नजर आया। यूएस फेड  की तरफ से दिसंबर की मॉनिटरी पॉलिसी में दरों में बढ़ोतरी में नरमी लाने के संकेत से भी बाजार उत्साहित हुआ है।

02 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 574.86 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 62,868.5 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 183.35 अंक यानी 0.99 फीसदी की बढ़त के साथ 18,696.1 के स्तर पर बंद हुआ। इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स और बैंक निफ्टी ने ऑल टाइम हाई छुते नजर आए। वहीं निफ्टी अपने लाइफ हाई के नजदीक जाता नजर आया। 01 दिसंबर को सेंसेक्स-निफ्टी ने अपना लाइफ टाइम हाई हिट किया था और 63,583.07 और 18,887.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

बीते हफ्ते बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 2.4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। HLV, Sadbhav Engineering, Likhitha Infrastructure, Rico Auto, KBC Global, Jaiprakash Associates, Raymond, Cosmo First और Bajaj Hindusthan Sugar में 20-31 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

02 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। New India Assurance Company, Tube Investments of India, Aditya Birla Capital, Dalmia Bharat, Bharat Heavy Electricals और L&T Technology Services का नाम शामिल था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें