FII Fund Flows : US फेड ने इस बार की अपनी पॉलिसी मीट में बाजार को डबल क्रिसमस गिफ्ट दिया है। इसने दरों में 0.25 फीसदी की कटौती तो की ही है, साथ ही साथ इसने क्वांटिटेटिव ईजिंग (QUANTITATIVE EASING) की भी वापसी की है। इसके तहत सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए हर महीने 40 अरब डॉलर के ट्रेजरी बॉन्ड खरीदने का एलान किया है। हालांकि, US फेड ने 2026 और 2027 में सिर्फ एक-एक रेट कट के संकेत दिए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या इस कटौती के बाद FIIs भारत की तरफ फिर रुख करेंगे।
