FII selling : भारतीय मार्केट में FII की बिकवाली थम नहीं रही है। दिसंबर में भी अब तक उन्होंने 22000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली की है। दिसंबर में अब तक किन सेक्टर में ज्यादा FII बिकवाली रही और कहां खरीदारी, इस पर नजर डालें तो दिसंबर के पहले आधे हिस्से में विदेशी संस्थागत निवेशक आक्रामक विक्रेता रहे। इस अवधि में फाइनेंशियल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सर्विसेज़, हेल्थकेयर, पावर, FMCG और कैपिटल गुड्स सहित कई अहम सेक्टरों में विदेशी निवेशकों की तरफ से भारी बिकवाली देखने को मिली है।
