विदेशी निवेशकों (एफआईआई) के निवेश के लिहाज से अक्टूबर का महीना बहुत खराब रहा है। इस महीने उन्होंने इंडियन मार्केट्स में 83,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बिकवाली की है। यह किसी एक महीने में उनकी सबसे ज्यादा बिकवाली है। इससे पहले उन्होंने मार्च 2020 में 58,632 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी। तब कोविड की महामारी शुरू हुई थी, जिससे दुनियाभर के बाजारों में कोहराम मचा था। अक्टूबर में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर पड़ा है। इंडियन स्टॉक्स मार्केट में पिछले हफ्तों में बड़ी गिरावट है। निफ्टी 27 सितंबर को 26,178 प्वाइंट्स था, जो गिरकर 21 अक्टूबर को 24,754 प्वाइंट्स पर आ गया। यह 1427 प्वाइंट्स यानी 5.4 फीसदी की गिरावट है।