Get App

वरुण बेवरेजेज और ब्रिटानिया में FIIs ने की जोरदार खरीदारी, जानिए क्या है ITC का हाल

वरुण बेवरेजेज अपने हाई मार्जिन वाले कारोबार में लगातार विस्तार कर रही है। यही इसके लिए सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है। इसका उदाहरण है स्टिंग। एनर्जी ड्रिंक स्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ये आकर्षक भाव पर मिल रहा है। कंपनी के प्रोडक्ट मिक्स में स्टिंग की बढ़ती हिस्सेदारी के कारण कंपनी की प्रति केस नेट रियलाइजेशन कैलेंडर ईयर 2023 की पहली तिमाही में174 रुपये पर रहा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 13, 2023 पर 3:03 PM
वरुण बेवरेजेज और ब्रिटानिया में FIIs ने की जोरदार खरीदारी, जानिए क्या है ITC का हाल
मार्केट कैप के आधार पर टॉप 10 उपभोक्ता कंपनियों के मनीकंट्रोल के विश्लेषण के मुताबिक एफआईआई ने 7 कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई है। FII सबसे ज्यादा खरीदारी वरुण बेवरेजेज, ब्रिटानिया और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में की है

पेप्सी की बॉटलिंग (Pepsi bottler) करने वाली कंपनी वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages)में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का दिल मांगे मोर का दौर लगातार जारी है। विदेशी निवेशकों को पेप्सी नहीं इसको बॉटलों में भरने वाली कंपनी वरुण बेवरेजेज के शेयर चाहिए। मार्च 2020 में इस स्टॉक में विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 19.82 फीसदी थी जो मार्च 2023 के अंत तक बढ़कर 26 फीसदी पर आ गई। मार्केट कैप के आधार पर टॉप 10 उपभोक्ता कंपनियों के मनीकंट्रोल के विश्लेषण के मुताबिक एफआईआई ने 7 कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई है। FIIs ने सबसे ज्यादा खरीदारी वरुण बेवरेजेज, ब्रिटानिया और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में की है।

स्टिंग की बिक्री में बढ़त से वरुण बेवरेजेज को बड़ा फायदा

वरुण बेवरेजेज अपने हाई मार्जिन वाले कारोबार में लगातार विस्तार कर रही है। यही इसके लिए सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है। इसका उदाहरण है स्टिंग (Sting)। एनर्जी ड्रिंक स्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ये आकर्षक भाव पर मिल रहा है। कंपनी के प्रोडक्ट मिक्स में स्टिंग की बढ़ती हिस्सेदारी के कारण कंपनी की प्रति केस नेट रियलाइजेशन कैलेंडर ईयर 2023 की पहली तिमाही में174 रुपये पर रहा। इसमें वर्ष-दर-वर्ष (YoY) आधार पर 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। कंपनी की हाल में हुई अर्निंग कॉल में चेयरमैन रवि जयपुरिया ने कहा कि स्टिंग कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में जल्द ही दूसरे एनर्जी ड्रिंक्स के साथ मिल कर 15 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर लेगा।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि पिछले तीन सालों में वीबीएल (वरुण बेवरेजेज) के वॉल्यूम में 15 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी को कम पहुंच वाले क्षेत्रों में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार और नए लॉन्च (स्टिंग, दूध आधारित पेय पदार्थ ) से फायदा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें