F&O Manual: निफ्टी में तेजी, लेकिन अभी भी है अपने ऑल-टाइम हाई से दूर

F&O Manual: वीकली ऑप्शन आंकड़ों पर नजर डालें ते पता चलता है कि 18600 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली है। वहीं, 18700 में सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। इससे संकेत मिलता है कि इस सप्ताह निफ्टी 18600-18700 के छोटे दायरे में कारोबार करता नजर आ सकता है। मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि निफ्टी को नीचे की तरफ 18463 के स्तर पर अच्छा सपोर्ट है

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 1:16 PM
Story continues below Advertisement
F&O Manual:सेबी के एक प्रतिकूल आदेश के बाद ट्रेडर्स ज़ी एंटरटेनमेंट को शॉर्ट करते दिखें हैं। प्रमोटर की बिक्री की चर्चा के बीच इंडिगो ऑपरेटर इंटरग्लोब एविएशन में भी शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला है

F&O Manual:13 जून को बाजार में कुछ खरीदारी देखने को मिली। लेकिन बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स एक छोटे दायरे में चले गए। ऐसे में इसका ऑलटाइम हाई अभी भी कुछ दूरी पर बना हुआ है। सुबह 11 बजे के आसपास निफ्टी 106 अंक या 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 18707.50 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी बैंक 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 44089.15 पर बना हुआ था। वीकली ऑप्शन आंकड़ों पर नजर डालें ते पता चलता है कि 18600 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली है। वहीं, 18700 में सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। इससे संकेत मिलता है कि इस सप्ताह निफ्टी 18600-18700 के छोटे दायरे में कारोबार करता नजर आ सकता है।

मेहता इक्विटीज के सीनियर वीपी (रिसर्च) प्रशांत तापसे का कहना है कि निफ्टी को नीचे की तरफ 18463 के स्तर पर अच्छा सपोर्ट। वहीं, अगर निफ्टी 18888 का स्तर पार करता है तो फिर इसमें अगले चरण की रैली देखने को मिल सकती है।

बाजार की अनिश्चित चाल ने मुश्किल किया मुनाफा कमाना


एक ट्रेडर और तकनीकी विश्लेषक मनीष शाह का कहना है कि बाजार की अनिश्चित चाल ने ट्रेडर्स के लिए मुनाफा कमाना मुश्किल बना दिया है। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में पैसा बनाना अभी भी अपेक्षाकृत आसान है। मनीष शाह ने बजाज फिनसर्व (लक्ष्य 1,540 रुपये) और बंधन बैंक (लक्ष्य 280 रुपये) में तीन दिनों के लिए लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

डिक्सन टेक्नोलॉजी में भारी लॉन्ग बिल्डअप

अलग-अलग शेयरों पर नजर डालें तो पता चलता है कि डिक्सन टेक्नोलॉजी में भारी लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला है। जिसके बाद टाटा कम्युनिकेशंस और ट्रेंट का स्थान रहा, जहां ट्रेडर्स को लॉन्ग पोजीशन लिए हैं। लौरस लैब्स और बर्जर पेंट्स में भी तेजी के सौदे होते नजर आए हैं। लॉन्ग बिल्ड-अप एक तेजी का संकेत है। ये तब होता है जब ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम शेयर की कीमत में बढ़त के साथ बढ़ता है।

US मार्केट का सबसे बुरा दौर बीता, लेकिन भारत के सामने खड़ी हैं दो बड़ी चुनौतियां !

ज़ी एंटरटेनमेंट में भारी शॉर्ट बिल्डअप

दूसरी ओर, सेबी के एक प्रतिकूल आदेश के बाद ट्रेडर्स ज़ी एंटरटेनमेंट को शॉर्ट करते दिखें हैं। प्रमोटर की बिक्री की चर्चा के बीच इंडिगो ऑपरेटर इंटरग्लोब एविएशन में भी शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला है। शॉर्ट बिल्ड-अप एक मंदी का संकेत है जो हाई ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम के साथ स्टॉक की कीमत गिरने पर होता है

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।