Honasa Consumer: मामाअर्थ की पेरेंट के शेयर में 32% तक चढ़ने का दम! ICICI Securities ने 'बाय' रेटिंग रखी बरकरार

Honasa Consumer Stock Outlook: ICICI Securities ने होनासा कंज्यूमर को लेकर वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 के लिए कमाई के अनुमानों को क्रमश: 2.3% और 5.8% बढ़ा दिया है। FY26-28E के दौरान रेवेन्यू के 21 प्रतिशत CAGR से बढ़ने का अनुमान है

अपडेटेड Jun 06, 2026 पर 11:13 AM
ब्रोकरेज ने Honasa Consumer के लिए टारगेट प्राइस 500 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये प्रति शेयर दिया है।

मामाअर्थ और डर्मा कंपनी ब्रांड की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयरों में आगे 32 प्रतिशत तक का उछाल आ सकता है। ऐसी उम्मीद ICICI Securities के नए टारगेट प्राइस से मिली है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 500 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये प्रति शेयर दिया है। यह शेयर के पिछले क्लोजिंग प्राइस से 32 प्रतिशत ज्यादा है। ब्रोकरेज ने रिसर्च रिपोर्ट में कहा कि होनासा की अगली एनालिस्ट मीट में शायद कम समय में रिकवरी के बजाय ग्रोथ की सस्टेनेबिलिटी, मुनाफे और बिजनेस के लंबे समय के स्वरूप पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

ICICI Securities का मानना ​​है कि...

  • निवेशक यह जानना चाहेंगे कि Mamaearth की टीन ग्रोथ में वापसी कितनी टिकाऊ है। इसके लिए कंपनी की प्रमुख कैटेगरी में मजबूत स्थिति और ऑफलाइन बिक्री में सुधार पर स्पष्ट जानकारी की अपेक्षा होगी।
  • निवेशक डर्मा कंपनी के लंबे समय के मुनाफे की क्षमता, नए ब्रांड्स को बड़े स्तर पर ले जाने की क्षमता और पोर्टफोलियो में विविधता लाने के फायदों के बारे में स्पष्ट जानकारी चाहेंगे।
  • चैनल मिक्स, A&P (विज्ञापन और प्रमोशन) की क्षमता, ऑपरेटिंग लेवरेज और मध्यम अवधि के मार्जिन लक्ष्यों के बारे में बेहतर जानकारी चाहेंगे।

निवेशक कैपिटल एलोकेशन (पूंजी के बंटवारे) की रणनीति पर भी ज्यादा स्पष्टता चाहेंगे, खासकर पहली बार डिविडेंड की घोषणा के बाद। इसके अलावा वे यह भी समझना चाहेंगे कि Honasa केवल डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड्स के पोर्टफोलियो से आगे बढ़कर कई कैटेगरी में लीडर एक बड़ा ब्यूटी प्लेटफॉर्म कैसे बनना चाहती है।


रेवेन्यू और मुनाफे को लेकर क्या अनुमान

ICICI Securities ने बेहतर रेवेन्यू ग्रोथ को देखते हुए होनासा कंज्यूमर को लेकर वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 के लिए कमाई के अनुमानों को क्रमश: 2.3% और 5.8% बढ़ा दिया है। FY26-28E के दौरान रेवेन्यू के 21 प्रतिशत, EBITDA के 27 प्रतिशत और शुद्ध मुनाफे के 23% CAGR से बढ़ने का अनुमान है। इन सब फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए शेयर के लिए 'बाय रेटिंग बरकरार रखी गई है और टारगेट प्राइस बढ़ाया गया है।

नवंबर 2023 में लिस्ट हुई थी Honasa Consumer

कंपनी का मार्केट कैप 13500 करोड़ रुपये है। शेयर की कीमत अभी 415.90 रुपये है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। 6 महीनों में शेयर 50 प्रतिशत उछला है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 35.54 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। होनासा कंज्यूमर नवंबर 2023 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1701.44 करोड़ रुपये का था। होनासा कंज्यूमर के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

मई महीने में JM Financial ने होनासा कंज्यूमर के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी और टारगेट प्राइस 420 रुपये प्रति शेयर रखा। CLSA ने “आउटपरफॉर्म” रेटिंग बरकरार रखते हुए 434 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया। जेफरीज ने भी "बाय" रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 565 रुपये दिया।

Brevistay में 55% हिस्सा खरीदेगी Ixigo, ₹66 करोड़ में होगी डील; सोमवार को चढ़ सकता है शेयर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।