देश में सोने की कीमत में गिरावट शनिवार, 6 जून को भी जारी है। आज सुबह ज्यादातर शहरों में भाव नीचे आया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 155870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मुंबई में कीमत 155720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
विदेश में भी सोने में कमजोरी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,470.79 डॉलर प्रति औंस पर है। अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता अभी भी बरकरार है। पश्चिम एशिया तनाव के कारण प्रमुख ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने का डर पैदा हो गया है। यह सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के लिए निगेटिव फैक्टर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 142740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 155720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 157950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 155720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 142740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी के भाव में भी लगातार गिरावट आ रही है। 6 जून की सुबह चांदी की कीमत 274900 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये घटकर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 72.89 डॉलर प्रति औंस है।