Financial stocks : US-ईरान जंग जारी, ब्रोकरेज से जानिए इस युद्ध का फाइनेंशियल और एनबीएफसी शेयरों पर क्या होगा असर

Financial stocks : जेफरीज का कहना है कि पश्चिम एशिया युद्ध का फाइनेंशियल्स कंपनियों पर मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। बैकों में ज्यादा लोन ग्रोथ मुमकिन है। क्रेडिट लागत पर रिस्क बरकरार रहेगा। NBFCs के NIM, क्रेडिट कॉस्ट और ग्रोथ पर असर पड़ने की आशंका है। SME, CV और ओवरसीज लोन सेगमेंट में ज्यादा रिस्क की आशंका है

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने AB CAPITALपर Buy कॉल के साथ अपनी कवरेज शुरू की है और इसके लिए 390 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है

Financial stocks : US-ईरान जंग जारी है। ईरान ने ईराक में दो विदेशी तेल टैंकर और दुबई एयरपोर्ट पर हमला किया है। उसने कहा है कि युद्ध लंबा खिचेगा। इसका एनर्जी सप्लाई पर बुरा असर होगा। उधर ट्रंप ने कहै है कि लड़ाई में अमेरिका काफी अच्छी स्थिति में है। उसका पूरा फोकस स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर है। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि SPR से क्रूड जारी करेंगे। इससे क्रूड के दाम काबू में आएंगे। रिजर्व में करीब 415 मिलियन बैरल तेल मौजूद है। बाजार तक तेल पहुंचने में करीब 13 दिन लगेंगे। ऐसा नहीं लगता कि ईरान हॉरमुज में माइन बिछा रहा है।

इस बीच ईरान ने यह भी कहा है कि वह शर्तों के साथ युद्धविराम के लिए तैयार है। इसके लिए US और इजरायल भविष्य में हमला न करने की गारंटी दें। अधिकारों की मान्यता,मुआवजा और सुरक्षा गारंटी जरूरी है।

युद्ध के कारण अफरा-तफरी फैली हुई है। Goldman Sachs सिटीग्रुप ने दुबई से स्टाफ निकालने को कहा है। ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए ऑपरेशन रुक गया। इस बीच फाइनेंशियल और एनबीएफसी शेयरों पर ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट निकाली है।


फाइनेंशियल शेयरों पर जेफरीज की राय

जेफरीज का कहना है कि पश्चिम एशिया युद्ध का फाइनेंशियल्स कंपनियों पर मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। बैकों में ज्यादा लोन ग्रोथ मुमकिन है। क्रेडिट लागत पर रिस्क बरकरार रहेगा। NBFCs के NIM, क्रेडिट कॉस्ट और ग्रोथ पर असर पड़ने की आशंका है। SME, CV और ओवरसीज लोन सेगमेंट में ज्यादा रिस्क की आशंका है। कंपनियों के वैल्युएशन सस्ते,इसलिए शेयरों में गिरावट सीमित रहनी संभव है। बाजार में उतार-चढ़ाव से एक्सचेंज से जुड़े शेयरों को फायदा मुमकिन है। इंश्योरेंस और फिनटेक में कम रिस्क है। लेकिन कैपिटल मार्केट पर ज्यादा असर संभव है।

NBFCs पर नोमुरा की राय

ब्रोकरेज का कहना है कि इंडस्ट्री में कंपिटीशन की तस्वीर लगातार बदल रही है। रेगुलेटर्स का AI से जुड़े ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस है। FY26-28 में 20% CAGR लोन ग्रोथ का अनुमान है। FY28 में इन 4 में से 3 NBFCs में मिड टीन से ज्यादा RoE संभव है। नोमुरा ने PIRAMAL FINANCE को BUY रेटिंग देते हुए 2150 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं, L&T FIN को BUY रेटिंग देते हुए 325 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं, टाटा कैपिटल को BUY रेटिंग देते हुए 400 रुपए का टारगेट दिया है। जबकि HDB FINANCIAL को NEUTRAL रेटिंग देते हुए 760 रुपए का टारगेट दिया है।

Top Stock Picks : बाजार में थोड़ा और करेक्शन मुमकिन, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

AB CAPITAL पर कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की राय

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने AB CAPITALपर Buy कॉल के साथ अपनी कवरेज शुरू की है और इसके लिए 390 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोरेज का कहना है कि कंपनी के NBFC सेगमेंट में सबसे ज्यादा वैल्यू है। FY24-26 के दौरान HFC AUM CAGR 51% संभव है। लेंडिंग में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है। नॉन लेंडिंग सेगमेंट मिलाजुला रह सकता है। स्केल बढ़ने के साथ कंपनी के मुनाफे में सुधार हो रहा है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।