Top Stock Picks : बाजार में थोड़ा और करेक्शन मुमकिन, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

Market Insights : मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि मार्केट में काफी अच्छा करेक्शन हो चुका है। ये अभी थोड़ा और करेक्ट हो सकता है क्योंकि स्थितियों में काफी अनिश्चितता है

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 1:09 PM
Story continues below Advertisement
Top Stock Picks : अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि उनके वर्तमान स्तरों पर भारती एयरटेल काफी अच्छा लग रहा है

Market Insights : बाजार में कमजोरी कायम है। Nifty 23,750 के नीचे कारोबार कर रहा है। Sensex 460 अंक टूटा है। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 2% बढ़ा है। सेक्टर्स में ऑटो,बैंक,FMCG हर एक में 1% की गिरावट आई है। जबकि ऑयल एंड गैस,एनर्जी,पावर इंडेक्स में 0.8-2% की बढ़त दिख रही है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.7% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1% की गिरावट दिख रही है।

पश्चिम एशिया से गैस सप्लाई की दिक्कतों के बीच पावर शेयरों में आज जोरदार तेजी है। JSW एनर्जी 7 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना  है। साथ ही BHEL, COAL INDIA, TATA POWER भी 4 से 5 फीसदी उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। गैस की किल्लत के चलते इलेक्ट्रिक कुकिंग प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों में बहार है। TTK प्रेस्टीज में करीब 6 फीसी का उछाल देखने को मिल रहा है. तो वहीं स्टोवक्राफ्ट और बजाज इलेक्ट्रिकल जैसे शेयरों में भी तेज रफ्तार देखने को मिल रही है।

अडानी टोटल गैस,HDFC बैंक,जिंदल सॉ,भारती एयरटेल, ICICI बैंक NSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिव शेयर्स में से हैं। फिलहाल 12 बजे के आसपास सेंसेक्स 381.92 अंक या 0.50 फीसदी गिरकर 76,481.79 पर और निफ्टी 119.45 अंक या 0.50 फीसदी गिरकर 23,747.40 पर नजर आ रहा था।


बाजार पर एक्सपर्ट की राय

मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि मार्केट में काफी अच्छा करेक्शन हो चुका है। ये अभी थोड़ा और करेक्ट हो सकता है क्योंकि स्थितियों में काफी अनिश्चितता है। लेकिन हमें देखना होगा कि हम कौन से लेवल पर आ कर खड़े हैं। 23500 निफ्टी का हालिया हाई से 61.8 फीसदी रिट्रेसमेंट लेवल है। इसका मतलब है कि काफी हद तक करेक्शन हो चुका है। ऐसे में लॉन्ग टर्म और मीडियम टर्म के नजरिए 23000-23500 का लेवल बहुत ही आकर्षक रहेगा। वहीं, ट्रेडरों के लिए 23500 का लेवल काफी अहम है। 23500 के नीचे इंडेक्स में कुछ नई शॉर्ट पोजीशन ली जा सकती है। करेंट लेवल्स पर हमें मिलीजुली रणनीति पर काम करना चाहिए। कुछ लॉन्ग और कुछ शॉर्ट के दांव लगाएं।

भारती एयरटेल 1850-1860 रुपए का टारगेट मुमकिन

अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि उनके वर्तमान स्तरों पर भारती एयरटेल काफी अच्छा लग रहा है। यह स्टॉक अभी 1808-1810 रुपए के आसपास दिख रहा है। यह स्टॉक 1790 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदना चाहिए। इसमें 1850-1860 रुपए का लेवल देखने को मिल सकता है।

इंडसइंड बैंक में बिकवाली की सलाह, RIL में है दम

इसके अलावा उनकी इंडसइंड बैंक में 830-835 रुपए के आसपास बिकवाली की सलाह है। इस स्टॉक में नीचे की तरफ 810-800 रुपए के लेवल देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि रिलांयस इंडस्ट्रीज में 1350 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ उनका एक पोजीशन लॉन्ग ट्रेड पहले से ही एक्टिव है। इस शेयर में 1450-1475 रुपए का टारगेट हासिल हो सकता है।

 

गैस सप्लाई संकट से इंडक्शन कुकटॉप बनाने वाली कंपनियों की चांदी, जानिए किनको होगा नुकसान

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।