गैस सप्लाई संकट से इंडक्शन कुकटॉप बनाने वाली कंपनियों की चांदी, जानिए किनको होगा नुकसान

गैस सप्लाई में दिक्कत से इलेक्ट्रिक कुकिंग प्रोडक्ट की मांग में भारी बढ़त देखने को मिल रही है। 2 दिन में इंडक्शन कूकटॉप की बिक्री 30 गुना बढ़ी है। राइस कुकर और इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की मांग 4 गुना बढ़ी है

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
गैस सप्लाई में कमी से गिग वर्कर्स ZOMATO और SWIGGY पर भी दबाव देखने को मिल सकता है। इस संकट से रेस्टोरेंट ऑपरेशन महंगे होने की आशंका है

पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के चलते गैस सप्लाई में कमी से इंडक्शन कुकटॉप के शेयरों में एक्शन काफी बढ़ गया है। इंडस्ट्रियल और कमर्शियल ग्राहकों को होने वाली गैस सप्लाई में कटौती के कारण होटल, रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन पर निगेटिव असर पड़ा है। गैस सप्लाई में परेशानी से इनकी ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने की आशंका है। इसकी सिटी गैस कंपनियों पर असर दिख रहा है।

गैस सप्लाई कम होने से इनके वॉल्यूम में दबाव है। MGL/IGL/GAIL के शेयरों पर काफी असर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कामत होटल्सस, ROYAL ORCHID, JUBILANT FOOD और RBA भी दबाव में हैं। गैस की जगह बिजली और वैकल्पिक ईंधन इस्तेमाल करने से इनकी लागत में 30-40% की बढ़ोतरी संभव है।

गिग वर्कर्स-ZOMATO और SWIGGY पर भी दबाव


गैस सप्लाई में कमी से गिग वर्कर्स ZOMATO और SWIGGY पर भी दबाव देखने को मिल सकता है। इस संकट से रेस्टोरेंट ऑपरेशन महंगे होने की आशंका है। इनके ऑर्डर वॉल्यूम घटने का खतरा है। इससे डिलीवरी पार्टनर्स की कमाई पर निगेटिव असर पड़ने की संभावना है।

इंडक्शन कुकटॉप की मांग बढ़ी

गैस सप्लाई में दिक्त से इलेक्ट्रिक कुकिंग प्रोडक्ट की मांग में भारी बढ़त देखने को मिल रही है। 2 दिन में इंडक्शन कूकटॉप की बिक्री 30 गुना बढ़ी है। राइस कुकर और इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की मांग 4 गुना बढ़ी है। इससे इंडक्शन कुकटॉप बनाने और बेचने वाली कंपनियां जैसे Ttk Prestige, Stovekraft, Butterfly और Gamdhimathi फायदे में हैं।

ईरान युद्ध के बिगड़ते हालात के बीच LPG के विकल्प की तलाश में कस्टमर के बीच इंडक्शन कुकटॉप डिजिटल शेल्फ से तेज़ी से बिक रहे हैं। मनीकंट्रोल ने पाया है कि Amazon और Flipkart की बिक्री में ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है,वहीं Blinkit, Instamart और Zepto जैसे क्विक-डिलीवरी प्लेयर्स का इंडक्शन कुकटॉप स्टॉक कई शहरों में पहले ही खत्म हो चुका है।

LPG की कमी के डर के बीच इंडक्शन कुकटॉप और दूसरे इलेक्ट्रिक कुकिंग अप्लायंसेज की डिमांड बढ़ने से हॉकिन्स कुकर्स, बोरोसिल, बजाज इलेक्ट्रिकल्स और TTK प्रेस्टीज जैसी अप्लायंस बनाने वाली कंपनियों के शेयर 13 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

बढ़ेगी पावर डिमांड, पावर स्टॉक्स को होगा फायदा

गैस की जगह इलेक्ट्रिक कुकिंग के इस्तेमाल से बिजली की मांग बढ़ सकती है। इससे पावर शेयर फायदे में रह सकते हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स से कहा है कि वे हॉस्पिटल और एजुकेशनल जगहों जैसी ज़रूरी जगहों के लिए कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को प्राथमिकता दें। इस कदम से दूसरे यूज़र्स के लिए गैस की उपलब्धता और मुश्किल हो सकती है।

 

 

Market view : बाजार के लिए चल रहा ‘राहु काल’, तेल की कीमतों में तेजी भारत को दे सकती है झटका - नीलेश शाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।