सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला से जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शेयर बाजार, आपके बजट पर युद्ध का क्या होगा असर

अप्रैल में ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो शुरुआत में सूर्य मीन राशि में और मंगल, बुध कुंभ राशि में रहेंगे।बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी रहेंगे। शुक्र मेष राशि में होंगे। 2 अप्रैल से मंगल मीन राशि में होंगे। 11 अप्रैल से बुध मीन राशि में होंगे

अपडेटेड Mar 28, 2026 पर 1:29 PM
Story continues below Advertisement
अप्रैल में मध्य पूर्व संघर्ष बढ़ने का काफी जोखिम है। तीव्र तनाव का दौर 2 अप्रैल – 12 मई, 2026 के बीच है। 19–20 अप्रैल के बीच आक्रामकता चरम पर रहेगी

युद्ध के माहौल में अपने निवेश और महंगाई को लेकर चिंता में हैं तो सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला आपको बता रहे हैं कि अप्रैल में कैसा रहेगा बाजार और अपनी राशि के हिसाब से कहां करें निवेश। अप्रैल में ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो शुरुआत में सूर्य मीन राशि में और मंगल, बुध कुंभ राशि में रहेंगे। बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी रहेंगे। शुक्र मेष राशि में होंगे। 2 अप्रैल से मंगल मीन राशि में होंगे। 11 अप्रैल से बुध मीन राशि में होंगे। 14 अप्रैल से सूर्य मेष राशि में और 19 अप्रैल से शुक्र वृषभ राशि में होंगे।

अप्रैल में बाजार की स्थिति

शुरू में बाजार के लिए मिश्रित संकेत हैं। निवेशकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। 2 अप्रैल से बाजार का मूड थोड़ा बेहतर होगा। 11 अप्रैल से अस्थिरता आ सकती है । 14 अप्रैल से भारी बिकवाली हो सकती है। प्रमुख सेक्टरों में फिर से मजबूती आएगी। 30 अप्रैल को बुलिश ट्रेंड की वापसी संभव है।


अप्रैल में वैश्विक परिदृश्य

अप्रैल में मध्य पूर्व संघर्ष बढ़ने का काफी जोखिम है। तीव्र तनाव का दौर 2 अप्रैल – 12 मई, 2026 के बीच है। 19–20 अप्रैल के बीच आक्रामकता चरम पर रहेगी। 2 अप्रैल से सीधा और खुला युद्ध संभव है। इजरायल-ईरान के बीच सीधा टकराव हो सकता है। पूरी दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव देखने को मिल सकता है।

मेष

इनके लिए इंश्योरेंस और फाइनेंस में निवेश अच्छा रहेगा। करियर, बिजनेस में सफलता मिलेगी। अनियंत्रित खर्चों पर ध्यान देना होगा। बजट बनाकर खर्च करना बेहतर रहेगा। आवेग में आकर ट्रेड करने से बचें।

उपाय : रोजाना सूर्यदेव को जल, 21 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।

वृषभ

स्टील और पावर सेक्टर में निवेश करें। निवेश संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। लार्ज कैप, ब्लू-चिप शेयरों में मुनाफा हो सकता है। बिजनेस में भी आपको तरक्की मिलेगी। इस महीने आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

उपाय: गुरुवार को " ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का 108 बार जाप करें।

मिथुन

IT, मीडिया-कम्युनिकेशन सेक्टर अनुकूल हैं। सोना-चांदी के व्यवसाय में लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट व्यवसाय में फायदा मिलेगा। अफवाहों और ओवर-ट्रेडिंग से बचें।

उपाय: जरूरतमंद लोगों को दूध, दही या घी का दान करें।

कर्क

रेलवे, इंफ्रा सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा। म्यूचुअल फंड में निवेश फायदेमंद हो सकता है। संपत्ति में निवेश के लिए धैर्य रखें। व्यवसाय में नए बदलाव से फायदा हो सकता है। आय बढ़ाने के लिए नए तरीके सोचें

उपाय: मंगलवार को गणेशजी की पूजा करें।

सिंह

बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी बरतें।रिटेल सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा। शेयर में निवेश के लिए अच्छा समय है। खर्चे बहुत अधिक रहने की संभावना है।

उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

कन्या

रिसर्च आधारित चुनिंदा खरीद करना सही है। गिरावट से घबराकर बिकवाली ना करें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। इंफ्रा सेक्टर में अच्छा मुनाफा मिलेगा। पैसा सोच-समझकर निवेश करना होगा।

उपाय: प्रतिदिन सुबह गाय को हरी घास खिलाएं।

तुला

ऑटो, एनर्जी, स्टील में निवेश अच्छा रहेगा। असमंजस के कारण निर्णय में देरी संभव है। स्पष्ट संकेत मिलने पर ही एंट्री बनाएं। कई स्रोतों से कमाने का मौका संभव है। खर्चे कम होने से राहत की सांस लेंगे।

उपाय:शनिवार को नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं।

वृश्चिक

बैंकिंग और IT सेक्टर में अच्छा मुनाफा हो सकता है। म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर सकते हैं। नौकरी में अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है। लोन लेने के लिए एक अच्छा समय है। महीने के अंत में स्विंग ट्रेड लाभकारी हो सकता है।

उपाय: शनिवार को कौवे और काले कुत्तों को भोजन दें।

धनु

स्टील और सीमेंट सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय योग्य नहीं है। म्यूच्यूअल फंड में निवेश अच्छा रहेगा।

उपाय: शनिवार को हनुमानजी को तेल और सिंदूर अर्पण करें।

मकर

पावर,एनर्जी,गैस सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा। अटके हुए शेयरों में अब तेजी आएगी। घर या प्रॉपर्टी का सपना पूरा होगा। शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद रहेगा।

आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है।

उपाय: प्रत्येक गुरुवार को गाय को गुड़ खिलाएं।

कुम्भ

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जुड़े शेयरों में निवेश करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी,लेनदेन से बचें। व्यापार में परिश्रम सफलता दिलाएगी। व्यवसाय बढ़ाने में सक्रिय रहना चाहिए। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

उपाय: शनिवार शाम को शनिदेव को काले तिल और सरसों चढ़ाएं।

Market view : ईरान युद्ध की वजह से भारत पर बहुत बुरा असर पड़ने की संभावना नहीं - TCG AMC के शहज़ाद मैडन

मीन

कम जोखिम और सुरक्षित निवेश से अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर दिख रही है। शेयरों में निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह लें। लंबी अवधि के निवेश से अच्छी आय होगी। बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिलेंगे।

उपाय: लाल वस्त्र और लाल वस्तुओं का दान करें।

 

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।