Get App

सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला से जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शेयर बाजार, आपके बजट पर युद्ध का क्या होगा असर

अप्रैल में ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो शुरुआत में सूर्य मीन राशि में और मंगल, बुध कुंभ राशि में रहेंगे।बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी रहेंगे। शुक्र मेष राशि में होंगे। 2 अप्रैल से मंगल मीन राशि में होंगे। 11 अप्रैल से बुध मीन राशि में होंगे

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 28, 2026 पर 1:29 PM
सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला से जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शेयर बाजार, आपके बजट पर युद्ध का क्या होगा असर
अप्रैल में मध्य पूर्व संघर्ष बढ़ने का काफी जोखिम है। तीव्र तनाव का दौर 2 अप्रैल – 12 मई, 2026 के बीच है। 19–20 अप्रैल के बीच आक्रामकता चरम पर रहेगी

युद्ध के माहौल में अपने निवेश और महंगाई को लेकर चिंता में हैं तो सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला आपको बता रहे हैं कि अप्रैल में कैसा रहेगा बाजार और अपनी राशि के हिसाब से कहां करें निवेश। अप्रैल में ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो शुरुआत में सूर्य मीन राशि में और मंगल, बुध कुंभ राशि में रहेंगे। बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी रहेंगे। शुक्र मेष राशि में होंगे। 2 अप्रैल से मंगल मीन राशि में होंगे। 11 अप्रैल से बुध मीन राशि में होंगे। 14 अप्रैल से सूर्य मेष राशि में और 19 अप्रैल से शुक्र वृषभ राशि में होंगे।

अप्रैल में बाजार की स्थिति

शुरू में बाजार के लिए मिश्रित संकेत हैं। निवेशकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। 2 अप्रैल से बाजार का मूड थोड़ा बेहतर होगा। 11 अप्रैल से अस्थिरता आ सकती है । 14 अप्रैल से भारी बिकवाली हो सकती है। प्रमुख सेक्टरों में फिर से मजबूती आएगी। 30 अप्रैल को बुलिश ट्रेंड की वापसी संभव है।

अप्रैल में वैश्विक परिदृश्य

सब समाचार

+ और भी पढ़ें