फिनफ्लुएंसर्स से Poonawalla Fincorp को प्रोमोट करने के लिए किया गया संपर्क, भारी गिरावट के बाद स्टॉक 3% उछला

एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी Poonawalla Fincorp को प्रोमोट करने वाले पोस्ट प्रकाशित करने के लिए एक फिनफ्लुएंसर से संपर्क कर रही है। इससे संबंधित व्हाट्सएप वार्तालाप का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को अब हटा लिया गया है। मनीकंट्रोल ने अपने सूत्रों से पुष्टि की है कि फिनफ्लुएंसर से पैसे के बदले कंपनी के पक्ष में पोस्ट करने के लिए संपर्क किया गया

अपडेटेड Nov 04, 2023 पर 10:04 AM
Story continues below Advertisement
Poonawalla Fincorp का स्टॉक 27 अक्टूबर को स्टॉक लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 360 रुपये पर पहुंच गया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    व्हाट्सएप वार्तालाप का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp) को प्रोमोट करने वाले पोस्ट प्रकाशित करने के लिए एक फिनफ्लुएंसर (Finfluencers) से संपर्क कर रही है। इस पोस्ट को अब हटा लिया गया है। लेकिन मनीकंट्रोल ने अपने सूत्रों से पुष्टि की है कि फिनफ्लुएंसर से पैसे के बदले कंपनी के पक्ष में पोस्ट करने के लिए संपर्क किया गया था। कई फिनफ्लुएंसर एक ही समय में कंपनी को प्रोमोट करने वाली सामग्री को प्रकाशित करते हुए पाए गए। उनमें से एक ने तो एजेंसी द्वारा प्रदान की गई सामग्री को शब्द-दर-शब्द प्रकाशित किया।

    फिनफ्लुएंसरों को सुझाव के रूप में तीन सामग्री (texts) भेजी गई थी। निम्नलिखित स्क्रीनशॉट दिखाते हैं कि एक्स पर कुछ पोस्टों द्वारा उनका कितनी बारीकी से पालन किया गया।

    एजेंसी द्वारा भेजा गई पहला सामग्री सुझाव: "Poonawalla Fincorp वर्तमान आंकड़ों के साथ कुछ अच्छे समय का आनंद ले रहा है। अब मोतीलाल ओसवाल कंपनी के स्टॉक के लिए ग्रीन सिग्नल दिया है।


    IMG-20231103-WA0030

    दूसरा सुझाव: "Poonawalla Fincorp के संक्षिप्त Q2 नतीजे: बढ़ती एयूएम, बेहतर एसेट क्वालिटी, नेट एनपीए में इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ कंपनी है। कोई भी निवेशक इससे अधिक क्या उम्मीद कर सकता है?"

    IMG-20231103-WA0031

    तीसरा सुझाव: "इंडस्ट्री के एक्सपर्ट के अनुसार, Poonawalla Fincorp निवेशकों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, क्यों नहीं? मेरा मतलब है कि बस उनके नंबर्स को देखें, कंपनी लगातार बढ़ रही है और मुनाफा बढ़ रहा है।"

    IMG-20231103-WA0032

    इसके बाद से अधिकांश पोस्ट हटा दिए गए हैं।

    मनीकंट्रोल ने कंपनी को लिखा है और उनकी प्रतिक्रिया आने पर इस रिपोर्ट को अपडेट किया जाएगा।

    Upstox ने 1.13 करोड़ रुपये सेटलमेंट फीस भरकर सेबी के साथ मामले का किया निपटारा

    NBFC का स्टॉक अगस्त से गिरावट की ओर है। 20 अक्टूबर को दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद तीन कारोबारी सत्रों में यह लगभग 7 प्रतिशत गिरकर लगभग 350 रुपये पर आ गया। इसके बाद फिर 27 अक्टूबर को स्टॉक लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 360 रुपये पर पहुंच गया। एजेंसी द्वारा दिए गए टेक्स्ट वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रकाशित होने के एक दिन बाद स्टॉक में उछाल देखने को मिला ।

    सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 555 प्रतिशत बढ़कर 854.61 करोड़ रुपये हो गया। जो एक साल पहले 130.44 करोड़ रुपये रहा था।

    इसका रेवन्यू 738.65 करोड़ रुपये रहा था, जो एक साल पहले के 455.21 करोड़ रुपये से 62 प्रतिशत अधिक है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।