Fino Payments Bank के शेयरों में 20% का जोरदार उछाल, जून महीने के धमाकेदार बिजनेस अपडेट का जश्न

Fino Payments Bank Shares: फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयर आज रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़े। जून महीने के धमाकेदार बिजनेस पर इसकी चमक बढ़ गई। निवेशकों का रुझान इस पर इतना बुलिश दिखा कि कुछ मोर्चे पर सुस्ती ने भी इसकी चाल फीकी नहीं की। जानिए फिनो पेमेंट्स बैंक के लिए जून महीना कैसा रहा और किस मोर्चे पर इसे झटका लगा और क्यों

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 3:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Fino Payments Bank के प्रस्तावित स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए पायलट प्रोजेक्ट की तरह काम कर रहे लोन रेफरल बिजनेस ने जून महीने में धूम मचा दी और सालाना आधार पर तीन गुना से अधिक बढ़ गया।

Fino Payments Bank Shares: जून महीने के धमाकेदार कारोबारी अपडेट पर फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयर रॉकेट बन गए। लोन रेफरल बिजनेस और कस्टमर एक्विजिशन की मजबूत ग्रोथ पर फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयर 20% उछलकर अपर सर्किट तक पहुंच गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन खरीदारी के मजबूत रुझान के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 18.81% की बढ़त के साथ ₹161.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 19.97% चढ़कर ₹162.50 के अपर सर्किट तक पहुंच गया था।

Fino Payments Bank के लिए कैसा रहा जून

फिनो पेमेंट्स बैंक के प्रस्तावित स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए पायलट प्रोजेक्ट की तरह काम कर रहे लोन रेफरल बिजनेस ने जून महीने में धूम मचा दी और सालाना आधार पर तीन गुना से अधिक बढ़ गया। पिछले महीने जून में सालाना आधार पर यह ₹68 करोड़ से उछलतर ₹240 करोड़ पर पहुंच गया। पेमेंट्स बैंक के मुताबिक यह तेज ग्रोथ इसके मौजूदा कस्टमर बेस में लोन देने की संभावनाओं को दिखाती है और इसकी लॉन्ग-टर्म लेंडिंग स्ट्रैटेजी को मजबूत करती है।


जून महीने में पेमेंट्स बैंक की कोर लायबिलिटी फ्रेंचाइजी भी हेल्दी बनी रही। फिनो पेमेंट्स बैंक ने जून में लगभग 3.1 लाख नए खाते खोले जोकि सालाना आधार पर 31% अधिक रहा। इसके साथ ही कस्टमर बेस बढ़कर 1.8 करोड़ अकाउंट्स तक पहुंच गया।

जून में फिनो पेमेंट्स बैंक के डिजिटल एंगेजमेंट में भी सुधार जारी रहा। पिछले महीने फिनोपे मोबाइस एप्लीकेशन के एक्टिव यूजर्स सालाना आधार पर 38% बढ़कर करीब 8.4 लाख पर पहुंच गए।

हालांकि फिनो पेमेंट्स बैंक के रेमिटेंस, माइक्रो एटीएम और आधार-इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) सर्विसेज जैसे ट्रांजैक्शन बिजनेस को जून महीने में चुनौतियां झेलनी पड़ी क्योंकि ग्राहक तेजी से यूपीआई-बेस्ड पेमेंट्स की तरफ बढ़ रहे थे। इसके अलावा मजबूक ट्रांजैक्शन प्रोफाइल वाले हायर-क्वालिटी मर्चेंट्स पर फोकस की स्ट्रैटेजी के चलते भी इसमें सुस्ती आई। हालांकि इसकी गिरावट पिछले महीनों की तुलना में सुस्त हुई है तो स्थिरता का संकेत मिल रहा है।

एक साल में फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयरों की चाल

फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है और पांच ही महीने में इसने निवेशकों की आधे से अधिक पूंजी घटा दी। पिछले साल 21 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर यह ₹339.00 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 5 ही महीने में यह 67.52% फिसलकर 25 मार्च 2026 को यह ₹110.10 के भाव पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Quant Mutual Fund ने खरीद लिए इस कंपनी के 700000 शेयर, 6% बढ़ गई चमक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।