Get App

Finolex Cables Share Price: मुहूर्त ट्रेडिंग में 20% की शानदार तेजी के बाद 7% तक लुढ़का शेयर, मुनाफावसूली ने दिया झटका

Finolex Cables Share Price: फिनोलेक्स केबल्स के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 35.86 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 70 प्रतिशत बढ़ गया

Ritika Singhअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 11:03 AM
Finolex Cables Share Price: मुहूर्त ट्रेडिंग में 20% की शानदार तेजी के बाद 7% तक लुढ़का शेयर, मुनाफावसूली ने दिया झटका
शेयर में आई अच्छी तेजी के बाद निवेशक शेयर बेचकर प्रॉफिट झोली में भर रहे हैं।

फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड के शेयर में 9 नवंबर को गिरावट है। BSE पर शुरुआती कारोबार में शेयर पिछले बंद भाव से 7 प्रतिशत तक गिरकर 1218.10 रुपये के लो तक गया। एक दिन पहले दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में शेयर 20 प्रतिशत तक उछला था और अपर प्राइस बैंड 1,309.90 रुपये हिट हुआ था। बाद में शेयर 1309.70 रुपये पर बंद हुआ था। सितंबर 2026 तिमाही में मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में वृद्धि होने से शेयर में बंपर खरीद दिखी।

अब सोमवार को बिकवाली की वजह मुनाफावसूली मालूम होती है। शेयर में आई अच्छी तेजी के बाद निवेशक शेयर बेचकर प्रॉफिट झोली में भर रहे हैं। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 18800 करोड़ रुपये पर आ गया है।

जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में फिनोलेक्स केबल्स का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 70 प्रतिशत बढ़कर 272.92 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 162.64 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,269.33 करोड़ रुपये रहा। सितंबर 2025 तिमाही में रेवेन्यू 1,375.79 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 1,981.35 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 तिमाही में 1,245.16 करोड़ रुपये के थे।

Finolex Cables का शेयर एक साल में 60 प्रतिशत चढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें