ONGC Share Price: सरकारी कंपनी के स्टॉक पर CLSA बुलिश, आगे 72% तक तेजी की जताई उम्मीद

ONGC Share Price: अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान ONGC का शुद्ध मुनाफा करीब दोगुना होकर ₹32,522.45 करोड़ हो गया। पहली छमाही का मुनाफा पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के ₹32,894.02 करोड़ के शुद्ध मुनाफे के लगभग बराबर रहा

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 10:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ONGC का सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 57 प्रतिशत बढ़कर ₹15,488.64 करोड़ रहा।

सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) के शेयरों के लिए ब्रोकरेज CLSA बुलिश है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'हाई कनविक्शन आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है। प्रति शेयर ₹405 प्रति शेयर का प्राइस टारगेट दिया है। यह टारगेट स्टॉक के पिछले क्लोजिंग स्तर से 72% ज्यादा है। CLSA का कहना है कि सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा अनुमान से 5% कम रहा। इसका मुख्य कारण 'इम्पेयरमेंट लॉस' (संपत्ति के मूल्य में कमी से होने वाला नुकसान) का अधिक होना और एक बार का प्रोविजन है। EBITDA अनुमान से 7% अधिक रहा।

CLSA को उम्मीद है कि KG-98/2 ब्लॉक और दमन अपसाइड प्रोजेक्ट के काम में तेजी आने से वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 में ONGC की उत्पादन वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। ONGC के शेयर में 9 नवंबर को गिरावट है।

Q2 में कैसा रहा बिजनेस


ONGC का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 57 प्रतिशत बढ़कर ₹15,488.64 करोड़ रहा। एक साल पहले समान तिमाही में मुनाफा ₹9,847.97 करोड़ रहा था। ऑपरेशन इनकम बढ़कर ₹43,875.15 करोड़ हो गई, जो सितंबर 2025 तिमाही में ₹33,030.56 करोड़ थी। अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान ONGC का शुद्ध मुनाफा करीब दोगुना होकर ₹32,522.45 करोड़ हो गया। एक साल पहले समान अवधि में मुनाफा ₹17,872.20 करोड़ था।

CESC के शेयर में दिख सकता है 75% तक का उछाल! एलारा सिक्योरिटीज ने दी खरीदने की सलाह

₹8 का अंतरिम डिविडेंड घोषित

ONGC ने प्रति शेयर ₹8 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। रिकॉर्ड डेट 12 नवंबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹6 और ₹6.25 का अंतरिम डिविडेंड और ₹1 का फाइनल डिविडेंड दिया था।

ONGC के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 6 महीनों में 16 प्रतिशत कमजोर हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 2.94 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।