Get App

FirstCry Share Price: ब्रोकरेज को दिख रही 55% तक उछाल की गुंजाइश, खरीद की सलाह; शेयर 13% तक भागा

FirstCry Share Price: ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के मार्जिन पर दबाव बना हुआ है। कंपनी के मैनेजमेंट को अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही से मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14 प्रतिशत बढ़ गया

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 12:55 PM
FirstCry Share Price: ब्रोकरेज को दिख रही 55% तक उछाल की गुंजाइश, खरीद की सलाह; शेयर 13% तक भागा
Brainbees Solution अगस्त 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।

फर्स्टक्राई की पेरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस (Brainbees Solutions) के शेयरों में 17 नवंबर को शानदार तेजी है। BSE पर दिन में शेयर पिछले बंद भाव से लगभग 13 प्रतिशत तक उछला और 178.75 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 9200 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के तिमाही नतीजे जारी होने के बाद ब्रोकरेज का व्यू सामने आया है। JM फाइनेंशियल को शेयर में आगे 55 प्रतिशत तक उछाल की गुंजाइश दिख रही है।

JM फाइनेंशियल ने फर्स्टक्राई के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन टारगेट प्राइस 255 रुपये से घटाकर 245 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के मार्जिन पर दबाव बना हुआ है। कंपनी के मैनेजमेंट को अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही से मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है।

JM फाइनेंशियल ने ब्रेनबीज सॉल्यूशंस के लिए वित्त वर्ष 2027 के एडजस्टेड EBITDA अनुमान को 18 प्रतिशत घटा दिया है। EBITDA मतलब ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई। ब्रेनबीज सॉल्यूशंस अगस्त 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 4,193.73 करोड़ रुपये का था। कंपनी शिशुओं, बच्चों और माताओं से जुड़े प्रोडक्ट्स बेचती है। इसका शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है।

सितंबर तिमाही में घाटे में 81 प्रतिशत की कमी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें