Firstsource Share Price: फर्स्टसोर्स का शेयर बना रॉकेट, तीन दिन में 23% उछाल, क्या है ब्रोकरेज की राय?

FirstSource Solutions का शेयर 2 बजे 16.83 फीसदी चढ़कर 274.98 रुपये पर चल रहा था। फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस एक प्रमुख ग्लोबल बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंच (BPM) कंपनी है। यह आरपी संजीव गोएनका ग्रुप का हिस्सा है

अपडेटेड May 08, 2026 पर 2:35 PM
Story continues below Advertisement
मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 28 फीसदी चढ़कर 205 करोड़ रुपये रहा।

फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस के शेयरों में 8 मई को बड़ी तेजी आई। मार्च तिमाही के नतीजे आने के बाद से शेयर लगातार चढ़ रहा है। तीन दिन में यह 23 फीसदी चढ़ा है। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 28 फीसदी चढ़कर 205 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 2,583 करोड़ रुपये रहा।

17 फीसदी उछला शेयर 

FirstSource Solutions का शेयर 2 बजे 16.83 फीसदी चढ़कर 274.98 रुपये पर चल रहा था। फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस एक प्रमुख ग्लोबल बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंच (BPM) कंपनी है। यह आरपी संजीव गोएनका ग्रुप की हिस्सा है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने फर्स्टसोर्स के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसने शेयर के लिए 290 रपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसने कहा है कि फर्स्टसोर्स ने मुश्किल वक्त में भी अच्छा गाइडेंस दिया है।


EBIT मार्जिन 12.2 फीसदी

ब्रोकरेज फर्म ने कहा है, "कंपनी के रेवेन्यू और मार्जिन उम्मीद के मुकाबले कम रहे। लेकिन एनालिस्ट्स की उम्मीद से बहुत ज्यादा कम नहीं हैं। कंपनी का रेवेन्यू तिमाही दर तिमाही आधार पर 3 फीसदी बढ़ा, जबकि जेएम फाइनेंशियल ने इसके 5.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। कंपनी का EBIT मार्जिन 12.2 फीसदी रहा, जबकि जेएम फाइनेंशियल ने इसके 12.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।"

यह भी पढ़ें: बाजार की गिरावट के बीच पेंट स्टॉक्स में उछाल, इनवेस्टेक ने बढ़ाई रेटिंग; Berger Paints 7% तक चढ़ा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के बीच चढ़ा शेयर 

फर्स्ट सोर्स का शेयर बीते एक महीने में 23 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। 8 मई को इस शेयरों में तब तेजी दिखी, जब शेयर बाजार में बड़ी गिरावट थी। सेंसेक्स 633 अंक गिरकर 77221 पर चल रहा था। निफ्टी 176 अंक यानी 0.72 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,153 पर चल रहा था।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।