F&O Manual : 19 अक्टूबर को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर देखने को मिला। दोपहर के कारोबारी सत्र में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं। मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि मध्य पूर्व में इजराइल और फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के बीच बढ़ते संघर्ष, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बेरोकटोक बिकवाली और कुछ बड़ी कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों ने बाजार का सेंटीमेंट खराब कर दिया है। स्टॉक्स की बात करें तो एस्ट्रल, बंधन बैंक और आईजीएल में शॉर्ट बिल्ट-अप देखने को मिल रहा है।
