SEBI report on F&O trade : हाल में आई रिपोर्ट से पता चलता है कि F&O के 91 फीसदी ट्रेडर्स घाटे में हैं। सेबी की इस रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में ट्रेडर्स का घाटा 41 फीसदी बढ़ा है। वहीं सेबी के सख्त नियमों के चलते 20 फीसदी ट्रेडर्स F&O ट्रेडिंग से निकल गए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में 91 फीसदी ट्रेडरों को घाटा हुआ। वित्त वर्ष 2024 में भी 91 फीसदी ट्रेडर घाटे में रहे थे। F&O में ट्रेडर्स को कितना घाटा हुआ है, इस पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2025 में F&O ट्रेडर्स को 1,05,603 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। वहीं, वित्त वर्ष 2024 में उनको 74,812 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।
F&O पर SEBI सख्त, घटे ट्रेडर!
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि सेबी के सख्त नियमों के चलते 20 फीसदी ट्रेडर्स F&O ट्रेडिंग से निकल गए हैं। दिसंबर 2023 से मई 2024 के बीच ट्रेडरों की संख्या 84,06,551 थी। वहीं, दिसंबर 2024 से मई 2025 के बीच ट्रेडरों की संख्या 67,55,570 थी।
F&O पर SEBI सख्त, ऑप्शंस पर क्या असर
दिसंबर 2024 से मई 2025 के बीच F&O सेगमेंट में एवरेज डेली टर्नओवर 2,43,094 करोड़ रुपए रहा। जबकि, दिसंबर 2023 से मई 2024 के बीच F&O सेगमेंट में एवरेज डेली टर्नओवर 2,55,206 करोड़ रुपए रहा। F&O सेगमेंट के एवरेज डेली टर्नओवर में 5 फीसदी की गिरावट आई है। उधर दिसंबर 2024 से मई 2025 के बीच कैश सेगमेंट में एवरेज डेली टर्नओवर 1,05,544 करोड़ रुपए रहा। जबकि, दिसंबर 2023 से मई 2024 के बीच कैश सेगमेंट में एवरेज डेली टर्नओवर 1,18,190 करोड़ रुपए रहा। कैश मार्केट के एवरेज डेली टर्नओवर में 11 फीसदी की गिरावट आई है।
दिसंबर 2024 से मई 2025 के बीच इंडेक्स ऑप्शन (प्रीमियम) 61,533 करोड़ रुपए रहा। वहीं, दिसंबर 2023 से मई 2024 के बीच इंडेक्स ऑप्शन (प्रीमियम) 67, 467 करोड़ रुपए रहा। सालाना आधाप पर इसमें 9 फीसदी की गिरावट आई है।
दिसंबर 2024 से मई 2025 के बीच इंडेक्स ऑप्शन (नोशनल) 3,18,50,658 करोड़ रुपए रहा। वहीं, दिसंबर 2023 से मई 2024 के बीच इंडेक्स ऑप्शन ( नोशनल) 4,48,42,314 करोड़ रुपए रहा। सालाना आधार पर इसमें 29 फीसदी की गिरावट आई है।
F&O traders, SEBI report on F&O trade, index options, average daily turnover of cash market, F&O trading, share market, stock market, equity market, F&O ट्रेडर्स, F&O ट्रेड पर सेबी की रिपोर्ट, इंडेक्स ऑप्शन, कैश मार्केट के एवरेज डेली टर्नओवर, F&O ट्रेडिंग, शेयर मार्केट, स्टॉक मार्केट, इक्विटी मार्केट
दिसंबर 2024 से मई 2025 के बीच F&O सेगमेंट में एवरेज डेली टर्नओवर 2,43,094 करोड़ रुपए रहा। जबकि, दिसंबर 2023 से मई 2024 के बीच F&O सेगमेंट में एवरेज डेली टर्नओवर 2,55,206 करोड़ रुपए रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।