F&O Manual: बाजार पर मंदड़ियों का दबदबा कायम, लेकिन निफ्टी 17400 के आसपास बना रहा मजबूत बेस

F&O Manual: 17400 पर पुट और कॉल दोनों में खरीदारी देखने को मिली है। ये इस बात का संकेत है कि ट्रेडर्स इस स्ट्राइक प्राइस पर स्ट्रेडल ट्रेड ले रहे हैं। इस ये मतलब भी निकलता है कि ट्रेडर्स को इसी स्तर पर बाजार के बंद होने की उम्मीद नजर आ रही है। 17500 की स्ट्राइक प्राइस पर भी कॉल एक्यूमुलेशन देखने को मिला है। ये लेवल अब निफ्टी के लिए रजिस्टेंस बनाता दिख रहा है

अपडेटेड Mar 10, 2023 पर 12:13 PM
आज के कारोबार में टाटा मोटर्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। वहीं, केनरा बैंक, जीएनएफसी, डेल्टा कॉर्प और अरबिंदो फार्मा में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SHUBHAM RAJ

    F&O Manual:शुक्रवार के कारोबारी सत्र में कमजोर ग्लोबल संकेत भारतीय बाजारों का सेंटीमेंट खराब करते दिखे हैं। आज के कारोबार में बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है। एनलिस्टों और ट्रेडरों का मानना है कि आज बाकी बचे दिन में भी बाजार में कमजोरी बनी रहेगी। फिलहाल 11.30 बजे के आसपास निफ्टी 166.85 अंक यानी 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 17,422.75 के सातर पर दिख रहा था। वहीं, सेंसेक्स 652.71 अंक यानी 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 59,153.57 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी 1.63 फीसदी की कमजोरी के साथ 40,582.30 के स्तर पर दिख रहा था। बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। एफएमसीजी को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं।

    17400 की स्ट्राइक प्राइस पर पुट और कॉल दोनों में खरीदारी


    ऑप्शन फ्रंट पर नजर डालें तो 17400 पर पुट और कॉल दोनों में खरीदारी देखने को मिली है। ये इस बात का संकेत है कि ट्रेडर्स इस स्ट्राइक प्राइस पर स्ट्रेडल ट्रेड ले रहे हैं। इस ये मतलब भी निकलता है कि ट्रेडर्स को इसी स्तर पर बाजार के बंद होने की उम्मीद नजर आ रही है। 17500 की स्ट्राइक प्राइस पर भी कॉल एक्यूमुलेशन देखने को मिला है। ये लेवल अब निफ्टी के लिए रजिस्टेंस बनाता दिख रहा है। निफ्टी पर मंदी की नजरिया जाहिर करते हुए बेंगलुरु के एक डेरिवेटिव ट्रेडर राजेश श्रीवास्तव ने कहा, "मैंने फिर से कॉल्स बेची हैं।"

    बैंक निफ्टी पर ज्यादा दबाव

    बैंक निफ्टी पर मंदडिय़ों की तरफ से और भी ज्यादा दबाव है। ये सूचकांक आज लगभग 2 फीसदी गिर गया है। बैंक निफ्टी लगभग 40500 और 40600 स्ट्राइक पर स्थिर होते दिखा था। ऐसे में यह जोन तेजी से बुल्स और बीयर्स के लिए जंग का मैदान बनता जा रहा है।

    अदाणी एंटरप्राइजेज में शॉर्ट बिल्डअप जारी

    अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में शॉर्ट बिल्डअप जारी है। ये वह स्थिति होती है जिसमें ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ कीमतों में गिरावट होती है। इसको एक निगेटिव संकेत माना जाता है। अंबुजा सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और एसीसी सहित दूसरे अदाणी समूह के शेयरों में भी शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिल रही है। आरबीएल बैंक, पीरामल एंटरप्राइजेज, इंद्रप्रस्थ गैस और एम्फैसिस में भी मंदी का दबाव देखा गया।

    Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना है डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

     टाटा मोटर्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज में लॉन्ग बिल्डअप

    आज के कारोबार में कई स्टॉक्स में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला है। बता दें कि लॉन्ग बिल्डअप एक बुलिश संकेत होता है। आज के कारोबार में टाटा मोटर्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। वहीं, केनरा बैंक, जीएनएफसी, डेल्टा कॉर्प और अरबिंदो फार्मा में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली है।

    सेबी में पंजीकृत एनालिस्ट मनीष शाह का कहना है कि बाजार की दिशा साफ नहीं है और यह काफी अस्थिर है। ऐसे में उनकी कोफॉर्ज (Coforge) और विप्रो (Wipro) में इंट्राडे में बिकवाली करने की सलाह है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।