Get App

F&O Manual: बाजार पर मंदड़ियों का दबदबा कायम, लेकिन निफ्टी 17400 के आसपास बना रहा मजबूत बेस

F&O Manual: 17400 पर पुट और कॉल दोनों में खरीदारी देखने को मिली है। ये इस बात का संकेत है कि ट्रेडर्स इस स्ट्राइक प्राइस पर स्ट्रेडल ट्रेड ले रहे हैं। इस ये मतलब भी निकलता है कि ट्रेडर्स को इसी स्तर पर बाजार के बंद होने की उम्मीद नजर आ रही है। 17500 की स्ट्राइक प्राइस पर भी कॉल एक्यूमुलेशन देखने को मिला है। ये लेवल अब निफ्टी के लिए रजिस्टेंस बनाता दिख रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2023 पर 12:13 PM
F&O Manual: बाजार पर मंदड़ियों का दबदबा कायम, लेकिन निफ्टी 17400 के आसपास बना रहा मजबूत बेस
आज के कारोबार में टाटा मोटर्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। वहीं, केनरा बैंक, जीएनएफसी, डेल्टा कॉर्प और अरबिंदो फार्मा में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली है

F&O Manual:शुक्रवार के कारोबारी सत्र में कमजोर ग्लोबल संकेत भारतीय बाजारों का सेंटीमेंट खराब करते दिखे हैं। आज के कारोबार में बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है। एनलिस्टों और ट्रेडरों का मानना है कि आज बाकी बचे दिन में भी बाजार में कमजोरी बनी रहेगी। फिलहाल 11.30 बजे के आसपास निफ्टी 166.85 अंक यानी 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 17,422.75 के सातर पर दिख रहा था। वहीं, सेंसेक्स 652.71 अंक यानी 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 59,153.57 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बैंक निफ्टी 1.63 फीसदी की कमजोरी के साथ 40,582.30 के स्तर पर दिख रहा था। बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। एफएमसीजी को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं।

17400 की स्ट्राइक प्राइस पर पुट और कॉल दोनों में खरीदारी

ऑप्शन फ्रंट पर नजर डालें तो 17400 पर पुट और कॉल दोनों में खरीदारी देखने को मिली है। ये इस बात का संकेत है कि ट्रेडर्स इस स्ट्राइक प्राइस पर स्ट्रेडल ट्रेड ले रहे हैं। इस ये मतलब भी निकलता है कि ट्रेडर्स को इसी स्तर पर बाजार के बंद होने की उम्मीद नजर आ रही है। 17500 की स्ट्राइक प्राइस पर भी कॉल एक्यूमुलेशन देखने को मिला है। ये लेवल अब निफ्टी के लिए रजिस्टेंस बनाता दिख रहा है। निफ्टी पर मंदी की नजरिया जाहिर करते हुए बेंगलुरु के एक डेरिवेटिव ट्रेडर राजेश श्रीवास्तव ने कहा, "मैंने फिर से कॉल्स बेची हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें