Get App

F&O मैनुअल: निफ्टी में खरीदारी के बावजूद 18300 का स्तर बना सबसे बड़ी बाधा

F&O Manual: निफ्टी अभी भी 18300 पर भारी मात्रा में शॉर्ट पोजीशन बनते दिख रहे हैं। 18300 का स्तर अब निफ्टी के लिए एक बड़ा रजिस्टेंस बन गया है। ट्रेडर्स 18250 पर स्ट्रैडल पोजीशन लेते हुए भी दिखे हैं। स्ट्रैडल पोजीशन एक तटस्थ रणनीति होती है। जब बाजार ज्यादा नहीं चलता है तो इस रणनीति का फायदा मिलता है। मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि निफ्टी में 18473 के ऊपर जाने पर ही मजबूती आ सकती है। जबकि इसके लिए 18079 के स्तर पर सपोर्ट देखने को मिल सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 18, 2023 पर 1:58 PM
F&O मैनुअल: निफ्टी में खरीदारी के बावजूद 18300 का स्तर बना सबसे बड़ी बाधा
गोदरेज प्रॉपर्टीज में भारी मात्रा में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है। शॉर्ट बिल्ड-अप तब होता है जब ओपन इंटरेस्ट बढ़ता है लेकिन स्टॉक की कीमत में गिरावट आती है। यह शेयरों में गिरावट का संकेत है

F&O Manual:अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन की तरफ से डेट-सीलिंग डील होने पर विश्वास व्यक्त करने के बाद भारतीय बाजार में आज शुरुआती कारोबार में निचले स्तर से अच्छी खरीदारी आती दिखी। अच्छे ग्लोबल संकेतों के से भी 18 मई यानी आज के शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में तेजी आई। फिलहाल 1:25 बजे को आसपास निफ्टी 21.45 अंक यानी 0.12 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 18,202 के आसपास दिख रहा है। वहीं, निफ्टी बैंक 0.70 अंकों की बढ़त के साथ 44006.10 के स्तर पर दिख रहा है।

विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों में लगातार पैसे डाल रहे हैं। इससे भी बाजार के सेंटीमेंट को बूस्ट मिला है। मई में अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय इक्विटी मार्केट में शुद्ध रूप से 16000 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर खरीदे हैं।

क्या कहते हैं ऑप्शन के आंकड़े

हालांकि, निफ्टी अभी भी 18300 पर भारी मात्रा में शॉर्ट पोजीशन बनते दिख रहे हैं। 18300 का स्तर अब निफ्टी के लिए एक बड़ा रजिस्टेंस बन गया है। ट्रेडर्स 18250 पर स्ट्रैडल पोजीशन लेते हुए भी दिखे हैं। स्ट्रैडल पोजीशन एक तटस्थ रणनीति होती है। जब बाजार ज्यादा नहीं चलता है तो इस रणनीति का फायदा मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें