F&O Manual: निफ्टी में कंसोलीडेशन के बीच आईटी शेयरों की हुई पिटाई, सीमेंट शेयरों की बल्ले-बल्ले

F&O Manual: निफ्टी के लिए वीकली ऑप्शन आंकड़ों पर नजर डालें तो 18600 पर सबसे ज्यादा कॉल संचय देखने को मिल रहा है। ये इस बात का संकेत है कि इस हफ्ते में निफ्टी के लिए यह स्तर एक बड़ी बाधा के रूप में उभर सकता है। पुट राइटर काफी हद तक नदारद दिख रहे हैं। इससे बाजार में मंदडियों के हावी होने का संकेत मिल रहा है

अपडेटेड Jun 06, 2023 पर 3:15 PM
F&O Manual:आज के कारोबार में सीमेंट शेयरों में तेजी देखने को मिली है। अंबुजा सीमेंट, एसीसी और जेके सीमेंट में तेजड़िए नई पोजीशन लेते नजर आए हैं

F&O Manual: कमजोर ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच बाजार में आज उम्मीद के मुताबिक ही कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा है। रहा है। कल के आंकड़ों के आधार पर बाजार के जानकर पहले ही आज कंसोलीडेशन का अंदाजा लगा कर बैठे थे। आज के कारोबार में आईट स्टॉक और हेडलाइन इंडेक्स के हैवीवेट्स में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल निफ्टी 35.80 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 18557 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी 0.06 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 44074.30 के स्तर पर दिख रहा है।

क्या कहते हैं वीकली वीकली ऑप्शन आंकड़ें

निफ्टी के लिए वीकली ऑप्शन आंकड़ों पर नजर डालें तो 18600 पर सबसे ज्यादा कॉल संचय देखने को मिल रहा है। ये इस बात का संकेत है कि इस हफ्ते में निफ्टी के लिए यह स्तर एक बड़ी बाधा के रूप में उभर सकता है। पुट राइटर काफी हद तक नदारद दिख रहे हैं। इससे बाजार में मंदडियों के हावी होने का संकेत मिल रहा है। मंथली एक्पायरी पर 18500 स्तर पर सपोर्ट के बावजूद 18600 पर भारी पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली है।


एक्सपर्ट की राय

मेहता इक्विटीज के सीनियर वीपी (रिसर्च) प्रशांत तापसे का कहना है कि निफ्टी के 18864 के ऊपर जाने पर ही बाजार में और तेजी आने की संभावना है। हालांकि जबतक निफ्टी के 18463 के सपोर्ट लेवल से ऊपर बना रहेगा तब तक बाजार के मंदड़ियों के नियंत्रण में आने की संभावना नहीं है।

एफआईआई ने लगातार दूसरे दिन की बिकवाली

एफआईआई ने 5 जून को लगातार दूसरे दिन बिकवाली की। 5 जून को एफआईआई ने भारतीय इक्विटी मार्केट में 701 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी खरीदारी से इसकी काफी हद तक भरपाई कर दी है। जिससे इंडेक्सों में स्थिरता बनी रही।

बेंगलुरु के एक डेरिवेटिव ट्रेडर राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने बैंक निफ्टी में एक न्यूट्रल दांव लगाया। इसे उन्होंने आज के मंदी के लिए चुना है। उन्हों इंफोसिस समेत आईटी शेयरों में भी शॉर्ट करने की रणनीति अपनाई है।

बाजार 2023 की दूसरी छमाही में नया शिखर छूने के लिए तैयार, ग्लोबल एक्पोजर वाले शेयरों से रहें सावधान

आईटी शेयरों पर दिखा दबाव

अलग-अलग शेयरों पर नजर डालें मंदड़ियों को आईटी शेयरों में शॉर्ट पोजीशन में देखा गया। खासकर मिडकैप शेयरों में खूब शॉर्ट बने हैं। परसिस्टेंट सिस्टम्स, एमफैसिस, कोफोर्ज और बिरलासॉफ्ट मंदड़ियों के हमले में सबसे बड़े शिकार बने हैं।

एम एंड एम फाइनेंशियल सर्विसेज, जी एंटरटेनमेंट और आरईसी में भी लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली है। ये भी मंदी का ही संकेत होता है।

सीमेंट शेयरों में खरीदारी

आज के कारोबार में सीमेंट शेयरों में तेजी देखने को मिली है। अंबुजा सीमेंट, एसीसी और जेके सीमेंट में तेजड़िए नई पोजीशन लेते नजर आए हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।