F&O Manual: इस सप्ताह के अंत में आने वाले आरबीआई की एमपीसी बैठक के नतीजों से पहले बाजार कल 6 जून को सपाट बंद हुए। हालांकि बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी जैसे रेट-सेंसिटिव शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बाजार को उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक एक बार फिर से दरों में बढ़त पर रोक लगा सकता है। स्थिर ब्याज दरों के दौर के आगे बढ़ने की आशा के बीच रेट-सेंसिटिव शेयरों ने बाजार को सपोर्ट दिया। तकनीकी रूप से देखें तो बाजार लगातार हायर बॉटम फॉर्मेशन के मोड में है। 6 जून को निफ्टी 5.15 अंक या 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 18599 पर बंद हुआ था।
