UltraTech Cement share price: अल्ट्राटेक सीमेंट रहा निफ्टी 50 में टॉप गेनर, जानिए क्या अभी भी बाकी है स्टॉक में दम

UltraTech Cement share price: अल्ट्राटेक सीमेंट में कायम मोमेंटम को देखते हुए लगता है आने वाले सत्रों में ये अपने ऑल टाइम हाई को पार करते हुए रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ सकता है। स्टॉक के लिए 7800 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है। स्टॉक में हमें अब 8500 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि वर्तमान भाव पर इस स्टॉक में ताजा खरीदारी से बचें

अपडेटेड Jun 06, 2023 पर 5:47 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 12 महीनों से यह काउंटर पहले ही 57 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। ऐसे में आनंद राठी के जिगर एस पटेल का मानना है कि वर्तमान में ये स्टॉक अपने रजिस्टेंस जोन 8200-8250 रुपये के करीब पहुंच रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    UltraTech Cement share price: अल्ट्राटेक सीमेंट आज 2.9 फीसदी की बढ़त के साथ निफ्टी 50 के साथ-साथ बीएसई सेंसेक्स के भी टॉप गेनरों रहा। 6 जून यानी आज के कारोबार में इस स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। एनएसई पर आज ये स्टॉक 8109.55 रुपये पर बंद हुआ है। जून 2022 के 5157 रुपये के निचले स्तर के बाद, स्टॉक दैनिक चार्ट पर हायर हाई और हायर लो बनाते हुए तेजी के मूड में रहा है। आज इस स्टॉक ने 8000 रुपये के स्तर को फिर से हासिल कर लिया है। अब, यह स्टॉक 8 नवंबर, 2021 के अपने 8269 रुपये के ऑलटाइम हाई से लगभग 160 रुपये दूर है।

    नया रिकॉर्ड हाई लगाने की तैयारी में स्टॉक

    इसके अलावा, अल्ट्राटेक ने 8 नवंबर, 2021 और 30 मई, 2023 के अपने आई से सटे लॉन्ग डाउनवर्ड स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन से एक मजबूत ब्रेकआउट दिया है। इसके साथ ही ये स्टॉक अपने 50 और 200-डे ईएमए के काफी ऊपर कारोबार हो रहा है। ये स्टॉक में जोश कायम रहने का संकेत है। इसके अलावा आज की रैली के साथ बोलिंगर बैंड का विस्तार हुआ और चार्ट पर पिछले पांच दिन के कंसोलीडेश का भी ब्रेकआउट हुआ। ऐसे में अल्ट्राटेक सीमेंट में कायम मोमेंटम को देखते हुए लगता है आने वाले सत्रों में ये अपने ऑल टाइम हाई को पार करते हुए रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ सकता है। स्टॉक के लिए 7800 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है। स्टॉक में हमें अब 8500 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि वर्तमान भाव पर इस स्टॉक में ताजा खरीदारी से बचें।


    स्टॉक में 8500 रुपये के स्तर भी मुमकिन

    जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत का कहना है कि ये स्टॉक लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है। डेली, वीकली और मंथली जैसे सभी टाइ फ्रेमों पर ये हायर हाई और हायर लो बना रहा है। ये स्टॉक में कायम रहने का संकेत है। आज स्टॉक ने कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है। अब स्टॉक के लिए 8269 रुपये तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। ये इसका लाइफ टाइम हाई भी। अगर स्टॉक इस बाधा को पार कर लेता है तो फिर इसमें ऊपर की तरफ 8500 रुपये के स्तर भी मुमकिन है। नीचे की तरफ इस स्टॉक को 7850 रुपए पर पहला सपोर्ट है। उसके बाद 7740 रुपये पर अगला बड़ा सपोर्ट है।

    स्टॉक का मोमेंटम इंडिकेटर RSI भी बढ़ रहा है और सभी टाइम फ्रेम पर 60 के स्तर से ऊपर बना हुआ है। ये स्टॉक की मजबूत पॉजिटिव मोमेंटम कायम रहने का संकेत है।

    Market outlook: भारी उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 7 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल

    जिगर एस पटेल की वर्तमान स्तरों पर नई खरीदारी की सलाह नहीं

    पिछले 12 महीनों से यह काउंटर पहले ही 57 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। ऐसे में आनंद राठी के जिगर एस पटेल का मानना है कि वर्तमान में ये स्टॉक अपने रजिस्टेंस जोन 8200-8250 रुपये के करीब पहुंच रहा है। साथ ही कीमत में बढ़त के साथ इसका वॉल्यूम भी घट रहा है जो चिंता का विषय है। ऐसे में इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों पर नई खरीदारी की सलाह नहीं होगी। लेकिन जिगर का ये भी कहना है कि अगर ये स्टॉक दैनिक स्तर पर 8260 रुपये से ऊपर बंद होता है तो इसमें ताजा खरीदारी देखने को मिल सकती है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।