Market outlook: भारी उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 7 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock Market: आईटी क्षेत्र में बिकवाली के दबाव के कारण घरेलू बाजार में मुनाफावसूली देखी गई। दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियों केआईटी खर्च में गिरावट के अनुमान के चलते आज आईटी शेयरों में गिरावट देखी गई। हालांकि, ऑटो और बैंकों में आई तेजी से इस नुकसान की भरपाई में मदद मिली। अब बाजार की नजर आरबीआई एमपीसी की बैठक पर है

अपडेटेड Jun 06, 2023 पर 8:30 PM
Story continues below Advertisement
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों और बैंकिंग पैक के खराब प्रदर्शन के बावजूद चुनिंदा सेक्टरों में आया उछाल इंडेक्स को मजबूत बनाए रखने में मदद कर रहा है

Stock Market Today: बाजार आज भारी उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ है। फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार आज दायरे में घमूता दिखा है। रियल्टी, ऑटो, फार्मा और सीमेंट शेयरों में खरीदारी रही। PSE और इंफ्रा इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ IT शेयरों में बिकवाली रही। एनर्जी, मेटल शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला है। ऑटो और रियल्टी में 1 फीसदी की बढ़त हुई है। जबकि आईटी इंडेक्स में 1.5 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि आज के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों ने दिग्गजों से बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 5.41 अंक या 0.01 फीसदी बढ़कर 62792.88 पर और निफ्टी 5.20 अंक या 0.03 फीसदी बढ़कर 18599 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1946 शेयरों में तेजी आई। वहीं, 1491 शेयरों में गिरावट आई। जबकि 119 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अल्ट्राटेक सीमेंट, डिविस लेबोरेटरीज, कोटक महिंद्रा बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस, ओएनजीसी और विप्रो निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज हल्की बढ़त लेने में कामयाब रहा है। भारतीय रुपया 82.67 के पिछले बंद के मुकाबले 6 पैसे मजबूत होकर 82.61 के स्तर पर बंद हुआ है।


जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि आईटी क्षेत्र में बिकवाली के दबाव के कारण घरेलू बाजार में मुनाफावसूली देखी गई। दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियों के आईटी खर्च में गिरावट के अनुमान के चलते आज आईटी शेयरों में गिरावट आई। हालांकि, ऑटो और बैंकों में आई तेजी से इस नुकसान की भरपाई में मदद मिली। अब बाजार की नजर आरबीआई एमपीसी की बैठक पर है। ग्रोथ और महंगाई पर आरबीआई के गाइडेंस की बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका होगी। इस बात पर आम सहमति है कि आरबीआई दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा।

7 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि आज निफ्टी इंडेक्स में ऊपरी स्तरों पर वोलैटिलिटी देखने को मिली। लेकिन ये एक छोटे दायरे में कारोबार करता दिखा। डेली चार्ट पर निफ्टी ने डोजी कैन्डल बनाया जो बाजार में अनिर्णय की स्थिति का संकेत देता है। ऐसे में निफ्टी का ओवरऑल ट्रेंड साइड वेज कारोबार जारी रहने का नजर आ रहा है। इंडेक्स की दिशा साफ नहीं है। निफ्टी के लिए 18500 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ 18665 पर रजिस्टेंस है।

F&O Manual: निफ्टी में कंसोलीडेशन के बीच आईटी शेयरों की हुई पिटाई, सीमेंट शेयरों की बल्ले-बल्ले

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि आज मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद हुए। आज दिन की शुरुआत भी सपाट हुई थी। लेकिन दिन चढ़ने के साथ निफ्टी में कमजोरी बढ़ती गई। लेकिन कारोबारी सत्र के आखिरी आधे घंटे में आई तेज रिकवरी ने सारे नुकसान की भरपाई कर दी। आखिरकार, निफ्टी दिन के उच्चतम स्तर 18599 के करीब बंद हुआ।

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों और बैंकिंग पैक के खराब प्रदर्शन के बावजूद चुनिंदा सेक्टरों में आया उछाल इंडेक्स को मजबूत बनाए रखने में मदद कर रहा है। इस कंसोलीडेशन के दौर में ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी जैसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेक्टरों से अच्छे शेयरों की पहचान करके खरीदारी करने की रणनीति सबसे बेहतर रणनीति होगी। अगर निफ्टी 18700 के ऊपर एक निर्णायक ब्रेक आउट देता है तो फिर ये रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ता दिखेगा।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।