Get App

F&O Manual: खरीदारी लौटने के बावजूद बाजार का सेटअप कमजोर, 17800 के स्तर पर बनी रहे नजर

F&O Manual: अगल-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो टेक्नोलॉजी सेक्टर में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला है। वहीं, रियल्टी, टेक्टाइल्स और सीमेंट सेक्टर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला है। L&T Tech Services और Voltas में आज इंट्राडे में कमाई होने की अच्छी संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2023 पर 12:59 PM
F&O Manual: खरीदारी लौटने के बावजूद बाजार का सेटअप कमजोर, 17800 के स्तर पर बनी रहे नजर
F&O Manual:यूपीएल, ग्लेनमार्क और L&T टेक में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला है

आज सुबह के शुरुआती कारोबार में बाजार में कुछ खरीदारी देखने को मिली। लेकिन बाजार के दायरे में ही घूम रहा था जिसमें मौके खोजने के लिए ट्रेडर्स संघर्ष करते दिख रहे थे। फिलहाल अमेरिका में महंगाई आंकड़ों से पहले बाजार में अब मजबूती दिख रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक ऊपर है। निफ्टी भी 17900 के पार है लेकिन मिडकैप शेयरों में दबाव दिख रहा है। IT शेयरों में आज रौनक देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी उछला है। इस इंडेक्स के सभी 10 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। LTTS, HCL टेक, परसिस्टेंस 2 फीसदी तक भागे हैं। उधर अडानी शेयरों में आज भी बिकवाली जारी है। ग्रुप के 5 शेयर 5 फीसदी के लोअर सर्किट में दिख रहे हैं। अदानी एंटरप्राइजेज और अंबुजा सीमेंट में भी 5 फीसदी तक की कमजोरी है।

कॉल राइटर्स की तुलना में पुट राइटर्स ज्यादा एक्टिव

ऑप्शन के मोर्चे पर नजर डालें तो आज कॉल राइटर्स की तुलना में पुट राइटर्स ज्यादा एक्टिव दिख रहे हैं। निफ्टी में 17800 का स्तर बुल्स के लिए युद्ध के अग्रिम मोर्चे के तौर पर उभर रहा है। इस लेवल पर बुल्स बड़ी मात्रा में पोजीशन लेते नजर आ रहे हैं। चूंकि मंदड़िए भी लड़ने की कोशिश कर रहे हैं ऐसे में 18850 पर भी कुछ कॉल राइटिंग देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें