Get App

F&O Manual: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर ट्रेडर्स का नजरिया बुलिश, 18600 पर निफ्टी के लिए अच्छा सपोर्ट

F&O Manual: ऑप्शन डेटा से पता चलता है कि निफ्टी के लिए 18600 पर सपोर्ट है। इसी स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखी गई है। स्ट्रैडल ट्रेडों का सबसे ज्यादा संचय 18650 और 18700 स्ट्राइक पर देखने को मिल रहा है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे रक्षा क्षेत्र के शेयरों में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 05, 2023 पर 1:50 PM
F&O Manual: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर ट्रेडर्स का नजरिया बुलिश, 18600 पर निफ्टी के लिए अच्छा सपोर्ट
प्रशांत तापसे का कहना है कि निफ्टी के 18663 के स्तर को पार करने पर ही बाजार में और तेजी आती दिखेगी। इंडेक्स के लिए मेक-एंड-ब्रेक सपोर्ट 18463 पर है। जबकि बैंक निफ्टी के लिए 43786 पर सपोर्ट है

F&O Manual:बाजार आज 5 जून को बढ़त के साथ खुला और क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब तक बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा है। आज के कारोबार में ऑटो और मीडिया शेयर सुर्खियों में रहे। निजी बैंकों में भी कुछ खरीदारी देखने को मिली है। फिलहाल निफ्टी 93 अंक यानी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 18625 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 44224 के आसपास दिख रहा है। आज ट्रेडर्स ने तेजी के दांव लगाए हैं। लेकिन उनका ये भी कहना है कि अब जब तक गिरावट नहीं आती है, तब तक वे नई पोजीशन नहीं जोड़ेंगे।

एक्सपर्ट्स की राय

एक डेरिवेटिव ट्रेडर संतोष पासी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि निफ्टी महीने के अंत तक 18900 या 19000 तक पहुंच जाएगा। हालांकि उनका ये भी मानना है कि आज के कारोबार के दौरान बाजार थोड़ा अस्थिर रह सकता है। एक दूसरे डेरिवेटिव ट्रेडर अंकुश बजाज का कहना है कि उन्हें भी थोड़ी गिरावट की उम्मीद है लेकिन बैंक निफ्टी में तेजी की उम्मीद है।

मेहता इक्विटीज के सीनियर वीपी (रिसर्च) प्रशांत तापसे का कहना है कि निफ्टी के 18663 के स्तर को पार करने पर ही बाजार में और तेजी आती दिखेगी। इंडेक्स के लिए मेक-एंड-ब्रेक सपोर्ट 18463 पर है। जबकि बैंक निफ्टी के लिए 43786 पर सपोर्ट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें