Top 10 ideas: बाजार में तेजी कायम, 3-4 हफ्तों में करना चाहते हैं छप्पर फाड़ कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Top 10 ideas:बाजार जानकारों का कहना है कि इस हफ्ते निफ्टी के लिए 18650-18700 पर रजिस्टेंस की उम्मीद है। अगर निफ्टी निर्णायक रूप से इस जोन को पार करता है तो 18800-19000 के स्तर से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन यह बहुत आसान भी नहीं होगा। जानकारों का ये भी कहना है कि निफ्टी के लिए 18400-18200 पर सपोर्ट है

अपडेटेड Jun 05, 2023 पर 1:09 PM
Story continues below Advertisement
टालब्रोस ऑटोमोटिव में 545 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 670 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 13 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 10 ideas: 2 जून को खत्म हुए हफ्ते में बाजार में एक और हफ्ते तेजी जारी रही। इस हफ्ते बाजार रेंजबाउंड मूवमेंट और कंसोलीडेशन के बीच हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX ने 2 जून को खत्म हुए हफ्ते में एक महीने का निचला स्तर छुआ और 6.47 फीसदी की गिरावट के साथ 11.13 के स्तर पर आ गया। पिछले हफ्ते निफ्टी-50 इंडेक्स 18500 के ऊपर सेटल हुआ था। इसने वीकली स्केल पर अपर और लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। लेकिन इसने लगातार दसवें हफ्ते हायर हाई बनाना जारी रखा जो एक सकारात्मक संकेत है।

    बाजार जानकारों का कहना है कि इस हफ्ते निफ्टी के लिए 18650-18700 पर रजिस्टेंस की उम्मीद है। अगर निफ्टी निर्णायक रूप से इस जोन को पार करता है तो 18800-19000 के स्तर से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन यह बहुत आसान भी नहीं होगा। जानकारों का ये भी कहना है कि निफ्टी के लिए 18400-18200 पर सपोर्ट है।

    बाजार पर  समीत चव्हाण  की राय


    एंजेल ब्रेकिंग में हेड रिसर्च, टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स समीत चव्हाण का कहना है कि आगे अगर ग्लोबल मार्केट में स्थितियां अनुकूल रहती हैं तो हम पिछले हफ्ते की तेजी को एक पुलबैक के रूप में मान सकते हैं और यहां से हम निफ्टी में इस हफ्ते नई तेजी की उम्मीद कर सकते हैं। जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 18460 –18400–18330 को क्लस्टर सपोर्ट को बनाए रखता है तब तक बाजार में तेजी जारी रहेगी। वहीं, ऊपर की तरफ 18600 –18670 पर रजिस्टेंस है। अगर निफ्टी इस बाधा को पार कर लेता है तो फिर ये जल्द ही एक बार फिर से अपने ऑलटाइम हाई को चुनौती देता दिख सकता है। समीत चव्हाण ने आगे कहा कि ब्रॉडर मार्केट में हाल में आई तेजी से निफ्टी में जल्द ही ऑलटाइम हाई की संभावना बढ़ गई है। मिड और स्मॉल कैप बास्केट पिछले पूरे सप्ताह जोश में रहे। ये बाजार में बेहतर सेंटीमेंट का संकेत है।

    एनएसई और बीएसई ने आज से 500 करोड़ रुपये से कम की मार्केट कैप वाली कंपनियों पर बढ़ाई निगरानी

    बोनांजा पोर्टफोलियो के रिसर्च एनालिस्ट मितेश कारवा की बाजार पर राय

    बोनांजा पोर्टफोलियो के रिसर्च एनालिस्ट मितेश कारवा ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि मौजूदा हफ्ते में निफ्टी 50 इंडेक्स कैसा व्यवहार करता है। मौजूदा हफ्ता काफी अहम है। ये अगले चरण के लिए रुझान तय करेगा। कॉल साइड पर सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट 18600 और पुट साइड पर 18500 पर है। ये बाजार में साइडवेज मोमेंटम का संकेत है। कारवा ने आगे कहा कि दूसरे इंडीकेटर्स पर नजर डालें तो मोमेंटम इंडीकेटर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स आरएसआई (14) 63 की रीडिंग दिखा रहा है और निफ्टी 17714 पर स्थित अपने 200-ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार कर रहा है। ये भी बाजार में मजबूती का संकेत है।

    आइए मार्केट एक्सपर्ट्स के सुझाए ऐसे 10 स्टॉक्स पर डालते हैं एक नजर जिनमें अगले 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की टॉप पिक्स

    HLE Glascoat:Buy | LTP: Rs 638 | एचएलई ग्लासकोट में 595 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 695-750 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 18 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

    Thyrocare Technologies: Buy | LTP: Rs 483.75 | थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज में 450 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 530-575 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 19 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स

    Mphasis: Buy | LTP: Rs 2,017.65 | एम्फैसिस में 1900 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2175-2400 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 19 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

    HEG: Buy | LTP: Rs 1,303.4 | एचईजी में 1100 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1500-1700 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 30 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

    JSW Steel: Buy | LTP: Rs 706.60 | जेएसडब्ल्यू स्टील में 680 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 790-850 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 20 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

    5paisa.com के रुचित जैन की टॉप पिक्स

    Apollo Hospitals Enterprises: Buy | LTP: Rs 4,967.30 | अपोलो हॉस्पिटल में 4790 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 5140-5250 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 6 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

    Sun Pharmaceutical Industries: Buy | LTP: Rs 999.6 | सन फार्मा में 967 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1034-1054 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 5.4 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

    बोनांजा पोर्टफोलियो के मितेश कारवा की टॉप पिक्स

    Home First Finance Company: Buy | LTP: Rs 761.95 | होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी में 720 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 840 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 10 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

    Radico Khaitan: Buy | LTP: Rs 1,197.60 | रेडिको खेतान में 1145 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1300 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 8.5 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

    Talbros Automotive Components: Buy | LTP: Rs 592.2 | टालब्रोस ऑटोमोटिव में 545 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 670 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में 13 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।