इस समय पैसा बचाने पर फोकस करें, पैसे कमाने वाला बाजार फिर आएगा - अनुज सिंघल

Market today : डिफेंस शेयरों में लगातार तीसरे दिन दबाव है। डिफेंस इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा फिसला है। वहीं मेटल और रियल्टी सेक्टर में भी एक से डेढ़ परसेंट की गिरावट है। मेटल शेयरों में JSPL, JSW STEEL और JSL दो से चार परसेंट फिसले हैं। वहीं चुनिंदा सरकारी कंपनियों में खरीदारी देखने को मिल रही है

अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
Index Trading : निफ्टी अभी तक के लो के ऊपर दिख रहा है। लेकिन कमजोर है। शॉर्टिंग करना भी आसान नहीं है

Market trend: बाजार पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया है। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 24450 के नीचे आ गया है। भारती, HDFC बैंक, रिलायंस और एक्सिस बैंक ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। वीकली बेसिस पर निफ्टी में लगातार छठे हफ्ते गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी भी करीब 400 प्वाइंट गिरा है। मिडकैप और स्मॉल कैप में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। पहली तिमाही में SBI के नतीजे अनुमान के आसपास रहे हैं। बैंक का मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 19000 करोड़ के पार चला गया है। हालांकि, बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई पर हल्का दबाव देखने को मिला है। बैंक की एसेट क्वॉलिटी में भी गिरावट दिखी है। इसका नेट इंटरेस्ट मार्जिन भी 10 bps घटा है। रिजल्ट के बाद शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है।

डिफेंस शेयरों में लगातार तीसरे दिन दबाव है। डिफेंस इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा फिसला है। वहीं मेटल और रियल्टी सेक्टर में भी एक से डेढ़ परसेंट की गिरावट है। मेटल शेयरों में JSPL, JSW STEEL और JSL दो से चार परसेंट फिसले हैं। वहीं चुनिंदा सरकारी कंपनियों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

OIL MARKETING कंपनियों को आज बड़ी रहात मिल सकती है । कैबिनेट में LPG सब्सिडी पर विचार हो सकता है। कंपनियों के घाटे की रिकवरी हो सकती है। इस खबर के चलते OMCs शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। HPCL और BPCL में डेढ़ से तीन परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है।


डिस्काउंट पर हुए ब्लॉक डील से भारती एयरटेल करीब 3 परसेंट टूट कर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। इस डील में करीब एक परसेंट इक्विटीज ने हाथ बदले हैं। लार्ज ट्रेड की वैल्यू 12,847 करोड़ रुपए रही। सूत्रों के मुताबिक प्रमोटर एंटिटी INDIAN CONTINENT INVESTMENT ने हिस्सेदारी बेची है।

बाजार में अब क्या हो रणनीति

ऐसे में बाजार में अब क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में लगातार छठे हफ्ते गिरावट देखने को मिल रही है। आज का दिन भी अभी तक काफी खराब रहा है। निफ्टी अभी तक के लो के ऊपर दिख रहा है। लेकिन कमजोर है। SBI में भी ठीक-ठीक नतीजों के बावजूद गिरावट आई है। आज भी कुछ बड़े एक्सिडेंट जैस कल्याण, कोफोर्ज, मजगांव डॉक हुए हैं। बैंक निफ्टी भी 55,000 तोड़ने के काफी करीब है।

Raksha Bandhan SPL Picks : इस रक्षाबंधन अपनी बहनों को गिफ्ट करें ये शेयर, बढ़ सकती है उनके चेहरों की मुस्कान

बाजार: अब क्या?

बाजार में इस समय सेंटिमेंट का खराब है। कोई भी रैली टिक नहीं पा रही है। शॉर्टिंग करना भी आसान नहीं है। कल की तरह ही बीच-बीच में बड़ी रिकवरी आती है। इस समय आप पैसा बचाने पर फोकस करें। पैसे कमाने वाला बाजार दोबारा आएगा।

आगे के लिए रणनीति

अनुज सिंघल की सलाह है कि वीकेंड पर कहीं घूमकर आइये। कुछ दिन के लिए निफ्टी को भूल जाइये। अगर डॉक्टर ने नहीं कहा हो तो ट्रेडिंग मत करिए। सोमवार को नई रणनीति के लिए तैयार रहिए। अनुज सिंघल ने कहा कि वीकेंड पर तो वे एक किताब पढ़ेंगे।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।