Raksha Bandhan SPL Picks : इस रक्षाबंधन अपनी बहनों को गिफ्ट करें ये शेयर, बढ़ सकती है उनके चेहरों की मुस्कान

Raksha Bandhan stock Picks : इस बार इस रक्षा बंधन पर आप अपनी बहन के लिए खास गिफ्ट सोच रहे हैं तो उन्हें शेयर गिफ्ट कर सकते हैं। जो ना सिर्फ उन्हें फाइनेंशियल तौर पर मजबूत बनाएंगे, बल्कि निवेश को लेकर सजग भी करेंगे

अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 2:36 PM
Story continues below Advertisement
HYUNDAI MOTOR INDIA में भी मयूरेश जोशी की निवेश की सलाह है। उनका मानना है कि इस शेयर में 1 साल में करीब 16 फीसदी उछाल की उम्मीद है

Raksha Bandhan SPL Picks : भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार फिर खुशियां बांटने आया है। इस मौके पर बहनें भाइयों की कलाई पर रेशम की डोर बंधेगी। बहनों को रक्षा का वचन मिलेगा। लेकिन बहनों के चेहरों की मुस्कान और बढ़ सकती है, अगर उन्हें भाइयों से फाइनेंशियल सुरक्षा का गिफ्ट मिल जाए। जी हां, इस बार इस रक्षा बंधन पर आप अपनी बहन के लिए खास गिफ्ट सोच रहे हैं तो उन्हें शेयर गिफ्ट कर सकते हैं। जो ना सिर्फ उन्हें फाइनेंशियल तौर पर मजबूत बनाएंगे, बल्कि निवेश को लेकर सजग भी करेंगे।

रक्षा बंधन के त्योहार पर बहनों के गिफ्ट किए जा सकने वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ हैं Geojit Investments के गौरांग शाह, Marketsmithindia के मयूरेश जोशी और मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय

गौरांग शाह की पसंद


गौरांग शाह की पहली पसंद है BEL का शेयर। इस स्टॉक में उनकी 440 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि कंपनी के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। इस ऑर्डरबुक भी काफी मजबूत है। आगे इस शेयर में और तेजी देखने को मिल सकती है। उनकी दूसरी पसंद है HAVELLS इस स्टॉक में उनकी 1,900 रुपए के टारगेट के साथ खारीदारी की सलाह है। इंडिया होटल्स उनका तीसरा पंसदीदा शेयर है। इसमें उनकी 850 रुपए के टारगेट के साथ खरीदारी की सलाह है।

सुदीप बंद्योपाध्याय की रक्षाबंधन पिक्स

सुदीप बंद्योपाध्याय की पहली टॉप पिक है L&T। इस शेयर में उनकी 4500 रुपए के 1 साल के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। सुदीप का कहना है कि कंपनी की ऑर्डरबुक मजबूत है। एक्जिक्यूशन और मार्जिन में सुधार देखने को मिल रहा है। कंपनी का भारत और पश्चिम एशिया में कारोबार है। कंपनी इंफ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी है। आगे इसमें अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

सुदीप बंद्योपाध्याय की Reliance में भी 2000 रुपए के 1 साल के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शेयर में वैल्यू अनलॉकिंग की संभावना है। न्यू एज बिजनेस के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है।

सुदीप बंद्योपाध्याय की अगली पसंद है ULTRATECH सीमेंट। इस स्टॉक में उनकी 16500 रुपए के 1 साल के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका मानना है कि सीमेंट डिमांड में सुधार कीमतों को बूस्ट संभव है। आगे सीमेंट कंपनियों के मार्जिन सुधर सकते हैं।

Market insight : टैरिफ की आपदा में भी नजर आ रहे अच्छे मौके, EMS सहित इन सेक्टरों में आएगी जोरदार ग्रोथ -राजेश कोठारी

मयूरेश जोशी की पसंद

मयूरेश जोशी की पहली पसंद APOLLO HOSPITALS है। उनका मानना है कि शेयर में यहां से करीब 18 फीसदी का उछाल देखने को मिल सकता है। कंपनी की ऑपरेटिंग क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी क्षमता विस्तार और मजबूत बैलेंसशीट का फायदा मिल सकता है।

मयूरेश जोशी की दूसरी पसंद है ICICI BANK। उनका मानना है कि शेयर में भी यहां से करीब 18 फीसदी का उछाल देखने को मिल सकता है। आगे बेहतर लोन ग्रोथ की उम्मीद है। बैंक के बाकी आंकड़े स्टेबल रहने की उम्मीद है।

HYUNDAI MOTOR INDIA में भी मयूरेश जोशी की निवेश की सलाह है। उनका मानना है कि इस शेयर में 1 साल में करीब 16 फीसदी उछाल की उम्मीद है। कंपनी के नए लॉन्चेज में सॉलिड ग्रोथ की उम्मीद है। मजबूत बैलेंसशीट से बेहतर अर्निंग ग्रोथ संभव है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।